Salman Khan: फिल्मों की दुनिया से दूर, असल जिंदगी के मजे ले रहे हैं सलमान खान, शेयर की शर्टलेस फोटो!

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है। हालांकि ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए खूब संघर्ष कर रही है। यह फिल्म उम्मीद से कम कारोबार कर रही है। लेकिन आज हम सलमान खान की फिल्मों की नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी की बात कर रहे हैं।
सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में लगे हुए थे, जिस वजह से लगता है कि उन्हें असल जिंदगी में सुकून नहीं मिल रहा था। जी हां, सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'बैक टू लाइफ बैक टू रियलिटी' यानी वे असल जिंदगी में लौट आए हैं और जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।
सलमान खान इस फोटो में शर्टलेस हैं और पूल में नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह अपनी बैक की फोटो पोस्ट की है। लेकिन सलमान के फैन इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर खूब कमेंट और लाइक की बारिश कर रहे हैं। 1 घंटे में ही इस फोटो को तकरीबन 8 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। यहां तक कि कई वेरीफाइड अकाउंट ने भी इस फोटो को लाइक किया है।
मान्यता दत्त से लेकर बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक, शादाब अली खान और जय भाटिया जैसे वेरीफाई इंस्टा यूजर्स ने भी सलमान की इस फोटो को लाइक किया है। साथ ही इस फोटो पर कमेंट करने से फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। सलमान के फैंस लिख रहे हैं, आपकी बैक बहुत स्ट्रॉन्ग है। कोई उनकी फोटो को अच्छा बता रहा है तो कोई सलमान खान के लुक की तारीफ कर रहा है। कोई यह कहता नजर आ रहा है कि हमारे पुराने सलमान खान लौट आए हैं, तो कोई कह रहा है कि सलमान अपना हीरो है। कोई उन्हें प्रपोज तक कर रहा है। एक फैन ने यहां तक भी लिखा, आप बैक मारो क्योंकि लोग पीठ पीछे बुराई करते हैं, इसलिए बैक स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। लव यू भाई...!
वहीं कुछ लोग हॉलीवुड सितारों से कंपेयर करते हुए उनको टैग करते हुए ये लिखते नजर आ रहे हैं कि हमारे पास सलमान भाई हैं। कोई सलमान को हैंडसम कह रहा है तो कोई भाईजान छुट्टी खत्म हुई जैसे कमेंट कर रहा है। वही एक लड़की ने ये भी कमेंट किया, यू आर द हॉटेस्ट मैन ऑन द प्लेनेट।
आपको बता दें, दिवाली के आसपास नवंबर में सलमान खान की इस साल 'टाइगर 3' फिल्म रिलीज होने वाली है। खबरों की मानें तो, इसी के चलते सलमान खान नई फिल्म नहीं कर रहें और बॉक्स ऑफिस पर इसके बिजनेस को देखकर कि वे आगे कोई नई फिल्म करने का निर्णय लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
