किशोर कुमार पर तीन फिल्में!

मिश्रा ने कहा कि किशोर कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म बनाना तो वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।
मिश्रा ने कहा, "यूं तो गुरुदत्त मेरे पसंदीदा फिल्मकार और मेरी प्रेरणा रहे हैं लेकिन उन पर फिल्म बनाना कठिन काम है। किशोर पर फिल्म बनाना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। असली किशोर को कोई नहीं जान पाया।"
'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'चमेली' जैसी फिल्में बना चुके मिश्रा अभी तक अपनी फिल्म का नायक तय नहीं कर पाए हैं।
दूसरी ओर नागेश कुकनूर किशोर कुमार पर आधारित अपनी फिल्म में श्रेयस तलपड़े को नायक की भूमिका में देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि किशोर के जीवन पर आधारित कोई फिल्म किसी स्थापित नायक के साथ नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि श्रेयस किशोर कुमार को बहुत पसंद करते हैं।
किशोर कुमार नागेश कुकनूर बालीवुड श्रेयस तलपड़े सुजीत सरकार सुधीर मिश्रा bollywood kishore kumar rensil d’silva shoojit sircar shreyas talpade


Click it and Unblock the Notifications