किशोर कुमार के गाने सहित शम्मी का स्कार्फ होगा नीलाम

ये नीलामी ओशियन सिनेफैन द्वारा की जाए जाएगी। यह नीलामी अब तक की सबसे यादगार नीलामी होगी क्योंकि इसमें बॉलीवुड के दिग्गजों से जुड़ी दुर्लभ चीजें शामिल होंगी। इस नीलामी को औशियन का हिस्टोरिकर मेला-एबीसी: आर्ट, बुक और सिनेमा का नाम दिया गया है।
सबसे रोचक बात ये है कि किशोर कुमार जो कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना जो आज तक रिलीज नहीं हुआ भी इस नीलामी में होगा। किशोर कुमार के अलावा शम्मी कपूर का स्कार्फ जो उन्होने जंगली फिल्म में प्रयोग किया था।
मुजफ्फर अली की फिल्म उमराव जान में एक्टर फारुख शेख की अंगूठी और आमिर खान की फिल्म लगान की क्रिकेट टीम और आमिर खान द्वारा साइन किया गया बैट, सत्यजीत रे की फिल्म नायक और दि ग्रेट गैम्बलर के पोस्टर के साथ देव आनन्द की एलबम से उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी इस नीलामी में शामिल होगी।
ओशियन के संस्थापक नेवीले टुली ने कहा "मुझे आशा है कि ये नालामी बॉलीवुड की पुरानी चीजों को संभालकर रखने वालों का हौसला और बढाएगी।" ये नीलामी 8 अगस्त तक चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications