'किस किसको प्यार करूं 2' कब आएगी ओटीटी पर? कब और कहां देखने को मिलेगी कपिल शर्मा की फिल्म

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Ott release date: किस किसको प्यार करूं 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। 2015 की हिट कॉमेडी फिल्म किस किस को प्यार करूं के इस सीक्वल का सबसे बड़ा आकर्षण है- कॉमेडियन कपिल शर्मा का तीन साल बाद बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक।
रिलीज हुई 'किस किसको प्यार करूं 2'
रिलीज से पहले ही फिल्म काफी चर्चा में थी, क्योंकि दर्शक जानना चाहते थे कि कपिल इस बार कैसी कॉमेडी लेकर लौट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की सफलता चल रही है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है, जिसकी जिंदगी चार अलग-अलग महिलाओं के बीच उलझ जाती है। मजेदार बात यह है कि वह पहले ही तीन बार शादी कर चुका है- एक मुस्लिम, एक क्रिश्चियन और एक हिंदू महिला से और अब भी अपनी असली मोहब्बत से शादी करने का सपना देख रहा है। इसी उलझन और झूठ के जाल में फंसकर उसकी लाइफ पूरी तरह हंगामे से भर जाती है।
फिल्म की कास्ट
कपिल शर्मा के साथ इस बार नई कास्ट जुड़ी है- आयशा खान मुस्लिम पत्नी के किरदार में, पारुल गुलाटी क्रिश्चियन पत्नी के रूप में, त्रिधा चौधरी हिंदू पत्नी के रोल में और हीरा वरीना कपिल की सच्ची प्रेमिका के रूप में।
इसके अलावा मंजोत सिंह, असरानी और सुशांत सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर दिखाता है कि यह एक कॉमेडी से भरपूर राइड है जहां कपिल का किरदार पादरी को यह स्वीकार करता है कि उसकी तीन पत्नियां हैं। पादरी के चौंकाने वाले रिएक्शन से शुरू होकर ट्रेलर में कई मजेदार ट्विस्ट दिखाई देते हैं। एक-दूसरे से अनजान तीनों पत्नियां और कपिल के लगातार बढ़ते झूठ, कहानी को और ज्यादा रोमांचक बनाते हैं।
ओटीटी RELEASE अपडेट
OTT Play की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स JioHotstar ने खरीद लिए हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म जनवरी 2026 के अंत तक प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। हालांकि ओटीटी रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान होना अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











