कॉम्प्रोमाइज करने के सवाल पर गुस्सा नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को लगा अच्छा, बोली- क्योंकि वो...

Kirti Kulhari Casting Couch: कीर्ति कुल्हाड़ी एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के अपने अनुभव को शेयर किया था। बता दे कि उन्होंने अपने कास्टिंग काउच के अनुभव को थोड़े अलग नजरिए से बताया था। इसके बाद एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी आ गई थी।
दरअसल कीर्ति कुल्हाड़ी ने बताया था कि वह कंप्रोमाइज के सवाल पर खुश हो गई थी। खान की बाद में उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था और वह इस चीज को इतना ज्यादा सीरियस इशू नहीं मानती हैं। हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात की है।
कीर्ति कुल्हाड़ी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "कास्टिंग काउच तो हम कब से लगातार सुनते हुए आ रहे हैं और वह दिमाग में कहीं ना कहीं हमारे रहता ही है। मेरे करियर की शुरुआत में एक ऐसा ही इंसिडेंट हो चुका है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार मुझे किसी ने पूछा था। लेकिन मैं सच में पड़ गई थी कि क्या यही कास्टिंग वाली चीज है। मैंने उनसे पूछ लिया था।"
कीर्ति कुल्हाड़ी ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने उनसे पूछ लिया कि क्या आप कास्टिंग काउच की बात कर रहे हो। मैं इस बात को सुनकर हैरान नहीं हुई थी और अंदर से हंस रही थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि इतना मैं इस बारे में सुना है और क्या यह ऐसे ही होता है? ऐसे ही ये लोग पूछते हैं?
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "जाहिर सी बात है कि मैंने इसके लिए मना कर दिया था और इसके बावजूद भी मैं खुश थी। मैं इस बात को सोच कर गुस्सा नहीं थी कि अरे ऐसे कैसे मुझसे पूछ लिया। ऐसा इसीलिए क्योंकि इन चीजों का इतना ज्यादा बवाल हुआ था कि जब मेरे साथ में ऐसा हुआ तो मुझे यह फनी लगा।"
कीर्ति कुल्हाड़ी का इस पर यह भी कहना था कि "ऐसा नहीं होता है की कास्टिंग काउच इंडस्ट्री में है ही नहीं। लेकिन लोगों के बुरे एक्सपीरियंस भी होते हैं और मुझे इतना सीरियस लग नहीं।" जब से कीर्ति कुल्हाड़ी ने अपना कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया है तभी से वह चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











