..................... Kirti Kulhari at 40 announces new relationship with co actor after divorce husband in 2021 - Hindi Filmibeat

40 साल की तलाकशुदा एक्ट्रेस नए BF के साथ न्यू ईयर पर हो गई कोजी, अपने को-स्टार को दे बैठी दिल

Kirti Kulhari New Boyfriend: वेब सीरीज की दुनिया में काम कर रही हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कीर्ति ने नए साल पर अपने नए रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपने को-एक्टर राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने प्यार का ऐलान किया है।

Kirti Kulhari

नए साल के मौके पर कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी जिंदगी के कुछ खास पल दिखाए गए हैं। इस वीडियो में राजीव के साथ उनकी कई प्यारी तस्वीरें और वीडियो भी शामिल हैं। कीर्ति ने लिखा, "एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है... सभी को नया साल मुबारक।" इसके बाद से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, काफी समय से कीर्ति और राजीव के रिश्ते को लेकर बातें चल रही थीं। नवंबर 2025 में कीर्ति ने राजीव के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों काफी करीब नजर आए थे। अब नए साल पर दोनों ने साथ में तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

कीर्ति कुल्हारी ने 2016 में अभिनेता साहिल सहगल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए थे। उस समय कीर्ति ने कहा था कि यह दौर उनके लिए मुश्किल जरूर था, लेकिन इससे वह और मजबूत बनकर निकलीं। अब कीर्ति एक बार फिर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और खुश नजर आ रही हैं।

Read more about: kirti kulhari bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X