ब्लड कैंसर पीड़ित किरण खेर का फैंस के लिए खास VIDEO, दिखा जज्बा, जोश से बोला- जय हो
अनुपम खेर की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर बीते कई दिनों से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अप्रैल में ये रिपोर्ट सामने आयी कि वह कैंसर का इलाज करवा रही हैं। कुछ दिन पहले वह अपने बेटे के वीडियो में भी नजर आयी थीं। जहां पर केवल उनकी एक झलक दिखाई दी थी। वहीं अब उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए एक खास वीडियो मैसेज भेजा है। जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
ये मौका था किरण खेर के 69 वें जन्मदिन का। इसे लेकर पति अनुपम खेर ने एक्ट्रेस का एक वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया। किरण खेर इस वीडियो में सेहतमंद दिख रही हैं। उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी है। इस वीडियो की शुरुआत में अनुपम खेर कहते हैं कि बहुत सारे लोगों ने आपको जन्मदिन की बधाई दी है। आप कुछ कहना चाहेंगी? इस पर किरण कहती हैं कि हां, मैं उन सभी को ढेर सारा धन्यवाद कहना चाहूंगी।

आप सभी के शुभकामनाओं, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए ढेर सारा शुक्रिया। थैंक्यू। इसके बाद अनुपम खेर उन्हें कहते हैं कि जय हो बोलो। जिस पर किरण फिर मुस्कुराते हुए कहती हैं- जय हो। गौरतलब है कि किरण खेर को 69 साल की उम्र में मल्टीपल मायलोमा हो गया है। जो कि ब्लड कैंसर का एक प्रकार है।
पिछले साल नवंबर में उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। चंडीगढ़ में घर में गिरने से किरण का एक हाथ टूट गया था। जांच के दौरान ये पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। उनका इलाज जारी है। अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी दी थी कि अफवाहों से हालात बेहतर नहीं होंगे।
इसलिए मैं और सिकंदर सभी को ये जानकारी देना चाहते हैं कि किरण को मल्टीपल मायलोमा है। उनका इलाज शुरू है। मुझे भरोसा है कि वह इससे पहले से अधिक मजबूत बनकर बाहर निकलेंगी। कुछ दिन पहले वायरल वीडियो में किरण खेर ये कहती हुई नजर आयीं थी कि बेटे को शादी कर लेनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











