कैंसर से पीड़ित किरण खेर का सामने आया VIDEO, बेटे से बोलीं- 41 साल के हो जाओगे शादी कर लो
अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस किरण खेर बीते कई महीने से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। अनुपम खेर ने कुछ समय पहले इसकी जानकारी भी दी थी। वह फिलहाल इसका इलाज करवा रही हैं। फिलहाल उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है।
जहां किरण खेर के बेट सिकंदर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया। यहां पर उनकी भी एक झलक सामने आयी जिसमें वह कमजोर नजर आ रही हैं। यहां वह वीडियो में बेटे से कह रही हैं कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।दरअसल बुधवार को किरण खेर के बेटे अभिनेता सिकंदर खेर ने फैंस के साथ लाइव सेशन किया।

इस दौरान उनकी एक झलक भी दिखाई दी। सिकंदर खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लाइव सेशन किया। जहां पर किरण खेर ने उन फैंस का भी धन्यवाद किया जो कि उनके सेहत के लिए चिंता जाहिर कर रहे थे और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

किरण खेर के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है
सिकंदर खेर इस वीडियो में काउच पर बैठी हुई दिख रही हैैं। उनके हाथ में पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही थीं। किरण खेर के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। इस वीडयो में अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं।

किरण खेर ने पैर हिलाकर बोला हैलो
इस वीडियो सिकंदर खेर कहते हैं कि मैं अपने माता-पिता के साथ बैठा हूं। आप मिसेज खेर के पैर देख सकते हैं। इस पर किरण अपने पैर हिलाकर फैंस से हैलो कहती हैं।

काउच पर बैठीं किरण खेर
सिकंदर खेर ने फैंस से मां की तबीयत पर भी बात की और कहा कि किरण मैम अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। काउच पर बैठीं किरण खेर का चेहरा वीडियो में नजर आता है।

अब तुम्हारी शादी कर लेनी चाहिए
वीडियो में किरण खेर सिकंदर से कहती हैं कि कुछ ही महीनों में 41 साल के हो जाओगे, इसलिए अब तुम्हारी शादी कर लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर किरण खेर का ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

सूर्यवंशी में नजर आयेंगे सिकंदर नजर
आपको बता दें कि काम के लिहाज से सिकंदर खेर हाल ही में आर्या सीरीज में नजर आए थे। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी वह अहम भूमिका में दिखाई देंगे। जो कि अगले साल रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











