Kirron Kher: कोरोना पॉजिटिव हुईं किरण खेर, 2 साल पहले कैंसर से जीती थी जंग, जानें अब कैसी है हालत

Recommended Video
Kirron Kher Corona Positive: देश में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। बीते दिन सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, एक ही दिन में 1070 नए कोरोना मामलों के साथ चार लोगों की मौत के आंकड़े ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। बता दें, एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
किरण खेर ने खुद ट्विटर पर ये खबर साझा की और लिखा, "मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है कृपया अपना टेस्ट कराएं।"
2021 में, किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा (multiple myeloma), एक प्रकार के ब्लड कैंसर से पीड़ित बताया गया था। लेकिन अभिनेत्री ने मुंबई में ही अपना इलाज कराया और कैंस से जंग जीतकर वापस लौटीं। वो रियलिटी शो, इंडियाज गॉट टैलेंट में जजों में से एक थीं।
हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस किरण खेर फिलहाल होम क्वारंटीन हैं। उनके करियर की बात करें तो वो एक अनुभवी कलाकार हैं जिन्होंने राजनीति में भी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। किरण खेर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं।
खैर, कोविड के बढ़ते केसेस एक बार फिर चिंताजनक स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। भारत में शनिवार को कोरोना के 1,071 नए मामले दर्ज किए, जो कि पिछले साल 9 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। पिछले सात दिनों (12-18 मार्च के दौरान) देश में कुल 4,929 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना की वजह से देशभर में 19 लोगों की जान चली गई। जो पिछली हफ्ते की तुलना में छह ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications











