किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने शानदार अंदाज में किया वर्थडे विश, लिखा खास नोट

anupam

Kirron Kher Birthday: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर का आज 71वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर किरण खेर के पति यानी एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर किरण को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरण की कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

हर तस्वीर में किरण का एक अलग ही रूप देखने के मिल रहा है। पहली तस्वीर किरण काफी यंग नजर आ रही हैं। ये उनकी यंग एज की फोटो है। दूसरी में किरण, अनुपम और अपने बेटे सिकंदर के साथ दिख रही हैं। फोटो में सिकंदर काफी छोटे नजर आ रहे हैं।

तीसरी में किरण बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। चौथी में वह बेटे सिकंदर के साथ दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अभिषेक बच्चन और एक में दिवंगत सतीश कौशिक उनके साथ नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने इन तस्वीरों के साथ खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो किरण! ईश्वर आपको लंबी उम्र, सुखी, शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन प्रदान करें! मैं आपको करीब पचास साल से जानता हूं।

मैंने आपको पहली बार 1974 में चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग में देखा था। आप पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टार स्टूडेंट थीं। पढ़ाई में मेधावी, नेशनल बैडमिंटन प्लेयर, जानी मानी थिएटर एक्ट्रेस और मेरे जीवन की बहुत कुछ। 50 साल हो गए हैं। आप अभी भी वही हैं, बल्कि उससे भी ज्यादा।

आपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ी और हमेशा विजेता बनकर उभरीं। आप अपने व्यक्तित्व और अच्छाई से लोगों का प्यार, विश्वास जीतती रहीं। मेरा और मेरी दुआएं हमेशा आपके साथ है।' इतना प्यारा नोट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर अनुपम खेर की हर कोई तारीफ कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: kirron kher anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X