कैंसर के बाद पहली बार नजर आईं किरण खेर, बीमारी ने कर दिया है इतना कमजोर! PICS
बीजेपी सासंद और अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। कई दिन पहले अनुपम खेर ने बताया था कि उनकी पत्नी व एक्ट्रेस किरण खेर को कैंसर हो गया है। इस जानकारी के बाद से ही लंबे समय से किरण खेर नजर नहीं आई थीं। लेकिन शुक्रवार को किरण खेर पहली बार दिखीं। किरण खेर अपने परिवार के साथ स्पॉट हुईं।
दरअसल किरण खेर कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंची थीं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया है। साथ ही पहली बार किरण खेर की फोटोज देखने को मिली। कैंसर की वजह से किरण खेर का चेहरा काफी बदला बदला नजर आया, उनका लुक पहले से काफी चेंज दिखा।

बेहद खूबसूरत और दमदार नेता के तौर पर किरण खेर मशूहर हैं लेकिन घातक कैंसर ने उन्हें जकड़ लिया है। लेकिन वह कैंसर का डट कर मुकाबला कर रही हैं और इसका इलाज करवा रही हैं।
अनुपम खेर ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ की फोटो शेयर की। किरण खेर के अलावा अनुपम खेर की मां व भाई भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में किरण खेर वैक्सीनेशन के लिए जागरुक करती भी दिख रही हैं।

मुरझाया सा किरण खेर का चेहरा
अक्सर स्लिक की साड़ी में नजर आने वाली किरण खेर हाल में ही व्हाइट कुर्ता पहने दिखीं, फेस पर मास्क और हाथ में प्लास्टर लगाए दिख रही हैं। लेकिन इस तस्वीर में किरण खेर का पहले जैसा खिलखिलाता चेहरा नजर नहीं आया।

बीजेपी नेता ने दी थी जानकारी
कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में बीजेपी नेता अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी कि किरण खेर बल्ड कैंसर से जूझ रही हैं। इस बारे में कंफर्म करते हुए पति अनुपम खेर ने भी इमोशनल कर देने वाला एक पोस्ट लिखा था।

किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की अफवाह
हाल में ही सोशल मीडिया के माध्यम से किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिस पर अनुपम खेर ने पोस्ट करके बताया कि ये सब महज अफवाह हैं पत्नी किरण एकदम ठीक हैं।

पत्नी के लिए अनुपम खेर ने अमेरिकन शो को छोड़ दिया
कुछ दिन पहले ही सामने आया था कि अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर के इलाज व ध्यान देने के चलते एक अमेरिकन टीवी शो को छोड़ दिया था। उन्होंने पत्नी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











