Tanvi The Great की स्क्रिनिंग में बेहद नाजुक हालत में दिखीं किरण खेर, पल पल संभालते रहे अनुपम खेर

Kirron Kher Anupam Kher Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' रिलीज के तैयार है और मुंबई में रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रिनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म की स्क्रीनिंग में अनुपम खेर अपनी पत्नी और दिग्गज अदाकारा किरण खेर के साथ शिरकत करते दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान किरण खेर के स्वास्थ्य की फैंस को काफी चिंता हो रही है।
अनुपम खेर जिस तरह से किरण खेर का हाथ थामे दिखाई दिए और उन्हें पल पल संभालते दिखे उससे फैंस काफी खुश हो रहे हैं। लेकिन किरण को इस हाल में देखकर फैंस उनके चुलबुले अंदाज को काफी मिस कर रहे हैं। किरण खेर इस दौरान लाल रंग के सूट में काफी प्यारी लग रही थीं।
किरण खेर के साथ साथ इस फिल्म की स्क्रीनिंग में अनुपम खेर का पूरा परिवार ही शिरकत करने के लिए पहुंचा था। इसके अलावा कई फिल्मी सितारे भी स्क्रीनिंग पर पहुंचे। फिल्म की स्क्रीनिंग में अनुपम खेर की मां, पत्नी और बेटा शामिल हुए। इस दौरान पूरे परिवार ने मीडिया को पोज दिए। गौरतलब है कि किरण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में नजर आईं।
फिल्म को देखने के लिए एक्टर रोहित रॉय अपने पूरे परिवार के साथ आए। इसके अलावा अभिनेता करन टैकर भी इवेंट में पहुंचे। साथ ही स्क्रीनिंग इवेंट से एक्टर बोमन इरानी और महिमा चौधरी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को ग्रीट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्क्रीनिंग में सिंगर अनु मलिक की पत्नी और दोनों बेटियां भी नजर आईं।
अनुपम खेर दो दशकों के बाद निर्देशन में लौटे हैं। इस फिल्म को 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में अनुपम खेर, शुभांगी दत्त, जैकी श्रॉफ, इयान ग्लेन, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी जैसे सितारे देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











