किरण राव और आमिर चाहते हैं लोग अंगदान करें!
किरण राव और आमिर खान आजकल देश के नागरिकों को दूसरों को अच्छी जिंदगी देने में मदद करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खबर है कि किरण राव और आमिर खान ने अंगदान करने का फैसला किया है और साथ ही उनकी फिल्म शिप ऑफ थीसिस के निर्देशक आनंद गांधी भी उनकी इस पहल में उनका साथ दे रहे हैं। किरण राव ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म शिप ऑफ थीसिस में जो कुछ दिखाया है उसे वो अपनी जिंदगी में भी शामिल करना चाहती हैं। ताकि वो लोगों को भी इससे प्रेरित कर सकें। शिप ऑफ थीसिस भी इसी पर आधारित फिल्म थी जिसमें एक अंधी लड़की, एक आर्किमिस्ट और एक गरीब इंसान की कहानी है जिसकी किडनी चुरा ली जाती है।
फिल्म की पहुचं कुछ ही लोगों तक थी क्योंकि फिल्म की भाषा इंग्लिश थी और फिल्म को बहुत ही कम शहरों में रिलीज किया गया था। लेकिन किरण राव ने पूरा फैसला किया है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी इस सोच को पहुंचा कर रहेंगी। इसीलिए उन्होंने आमिर खान को भी अपने इस मिशन में शामिल कर लिया है और जमकर इसका प्रचार भी कर रही हैं। किरण राव अच्छी तरह जानती हैं कि आमिर खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और उनके इस मिशन में शामिल होने पर ज्यादा से ज्यादा लोग उनके साथ जुड़ जाएंगे। किरण राव और आमिर खान दोनों ने मिलकर ये फैसला किया है कि दोनों अपने अंग दान करेंगे।
पहले खबर आई थी कि आमिर खान और किरण राव अपना पूरा शरीर दान करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन बाद में दोनों ने फैसला किया कि वो अपने शरीर की जगह अपने अंग दान करेंगे ताकि उनके अंग किसी को बेहतर जिंदगी दे सकें। इसी पहले के साथ आमिर खान और किरण राव मीडिया के साथ मिलकर अपने इस फैसले से और लोगों को भी चेताना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि जैसा किरण राव ने अपनी फिल्म शिप ऑफ थीसिस में दिखाया है वैसा ही वो लोग भी अपने जीवन में करें।


Click it and Unblock the Notifications












