..................... दिवाली सेलिब्रेट करेंगी अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी Kirit kulhari will celebrate Diwali with her Family in Rajasthan - Hindi Filmibeat

राजस्थान में इन खास लोगों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगी अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी, तस्वीरें वायरल

By Filmibeat Desk

कीर्ति कुल्हारी के लिए 2020 बेहद खास है, 'फोर मोर शोट्स प्लीज' के लिए बुसान एशियन कॉन्टेंट अवार्ड्स में सह-कलाकार सयानी गुप्ता, बानी जे और मानवी गगरू के साथ 'बेस्ट राइजिंग स्टार' का खिताब जीत रही हैं और इसके तुरंत बाद अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में नामांकित किया गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो यह साल कीर्ति के लिए बेहद रोमांचकारी रहा है। दिवाली के इस अवसर पर वे अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगी।

कीर्ति कुल्हारी को जब भी मौका मिलता है तब वे कुल्हारीयों का वास और धानी बागा पाड़ता जहां उनके दादा दादी निवास करते हैं वहां जाना पसंद करती हैं। जयपुर में एक छोटे से पड़ाव के बाद, पिंक अभिनेत्री अपने दादा-दादी के साथ दिवाली मनाएंगे और ग्रामीण जीवन का सरल आनंद लेंगी।

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

कीर्ति का मानना हैं कि, "मेरा गाँव इस बात की याद दिलाता है कि एक दृष्टिकोण और संतुलन की भावना विकसित करना कितना आसान है। जब भी मैं यहां आती हूं, मैं उदासीनता से दूर हो जाती हूं और यह महसूस करती हूं कि हमें खुश रहने की कितनी जरूरत है।

दूसरा बड़ा कारण यह है कि इस जगह आकर मुझे बहुत ख़ुशी होती है। यहाँ के देहाती व्यंजन मुझे बेहद पसंद है। मैं अपने दादा-दादी के साथ इस दिवाली को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

"कीर्ति जल्द ही रिभु दासगुप्ता की द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आएंगी। परिणीति चोपड़ा, अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हारी स्टारर यह फिल्म इसी नाम की हॉलीवुड फिल्म का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है। वे फोर मोर शॉट्स और शादिस्तान में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X