सिर्फ़ मिसेज़ आमिर ख़ान नहीं !

By Jaya Nigam
सिर्फ़ मिसेज़ आमिर ख़ान नहीं !

आमिर ख़ान की पत्नी किरण राव ने फ़िल्म 'धोबी घाट' से निर्देशन में कदम रखा है.

फ़िल्म ‘धोबी घाट’ से निर्देशन में कदम रख रहीं आमिर ख़ान की पत्नी किरण राव अपनी पहचान बतौर फ़िल्ममेकर बनाना चाहती हैं.

फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक और ट्रेलर लॉन्च के मौके पर किरण राव अकेली ही पहुंचीं हालांकि फ़िल्म में आमिर ख़ान हैं और ये उनका होम प्रोड्क्शन भी है.

पत्रकारों के ये पूछे जाने पर कि आमिर उनके साथ क्यों नहीं आए, किरण ने कहा, “इतने सालों से आप मुझे मिसेज़ आमिर ख़ान के नाम से जानते हैं. मैं चाहती थी कि अब मेरी पहचान बतौर फ़िल्ममेकर हो इसलिए मैं अकेली आई हूं.”

‘धोबी घाट’ में आमिर ख़ान के अलावा प्रतीक बब्बर और मोनिका डोगरा भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फ़िल्म की बाकी कास्ट भी इस मौके पर मौजूद नहीं थी.

इस बारे में किरण कहती हैं, “मैं अपनी फ़िल्म ख़ुद ही पेश करना चाहती थी क्योंकि मैंने निर्देशन के अलावा कहानी लिखी भी है और कुछ हद तक प्रोड्यूस भी की है.”

किरण की माने तो शुरुआत में आमिर को फ़िल्म में लेने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने बताया, “शुरुआत में आमिर फ़िल्म का हिस्सा नहीं थे. ये बहुत छोटी फ़िल्म है. मैं नए चेहरों के साथ काम करना चाहती थी. लेकिन मुझे एक किरदार के लिए सही एक्टर नहीं मिल रहा था. आमिर ने कहा कि वो ऑडिशन कर सकते हैं जिसके बाद मुझे किसी और एक्टर को ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ी.”

किरण आमिर को ड्रीम एक्टर मानती हैं. वो कहती हैं, “आमिर के साथ काम करने का अनुभव बहुत बढ़िया रहा. लड़े भी लेकिन मज़ा भी आया. वो एक ड्रीम एक्टर और प्रोड्यूसर है.”

आमिर ख़ान के किसी भी फ़िल्म से जुड़ने के साथ ही लोगों की उम्मीदें भी बहुत बढ़ जाती हैं.

इस बारे में किरण कहती हैं, "हालांकि मैं उम्मीद करती हूं कि धोबी घाट ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों को पसंद आए, लेकिन जो लोग ‘थ्री ईडियट्स’ के बाद आमिर की अगली फ़िल्म की उम्मीद कर रहे हैं, मुझे उनसे बार-बार कहना पड़ता है कि ये ‘गजनी’, ‘रंग दे बसंती’ या ‘थ्री ईडियट्स’ जैसी फ़िल्म नहीं है."

किरण राव के मुताबिक ‘धोबी घाट’ चार लोगों की कहानी है जो मुम्बई में रहते हैं. ये उनके आपसी रिश्तों और मुम्बई से उनके रिश्ते की कहानी है. फ़िल्म इक्कीस जनवरी 2011 को रिलीज़ हो रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X