कमर्शियल फ़िल्म भी बना सकती हूं: किरण राव

By Bbc

कमर्शियल फ़िल्म भी बना सकती हूं- किरण राव
'धोबी घाट' की निर्देशक किरण राव फ़िल्म के बाद अपनी लोकप्रियता में हुए इज़ाफ़े से ख़ासी ख़ुश हैं. उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि इसके बाद लोग उन्हें कई जगह बुलाने लगे हैं.

हाल ही में किरण राव को तीन शार्ट फ़िल्मों की स्क्रीनिंग के मौके पर बुलाया गया था. ये शार्ट फ़िल्में एक एनजीओ के 15 से 18 साल के बच्चों ने बनाई हैं. जब यहां उनसे पूछा गया कि उनकी अगली फ़िल्म क्या 'धोबी घाट' की तरह एक कला फ़िल्म होगी या वो दूसरी तरह की फ़िल्में भी बनाएंगी. इस पर किरण ने कहा, "एक फ़िल्म मेकर को कब कौन सी कहानी पसंद आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. हो सकता है कि मैं आर्ट फ़िल्म बनाऊं या हो सकता है कि मैं कमर्शियल फ़िल्म भी बना लूं."

किरण के मुताबिक़ अच्छी-अच्छी फ़िल्में आती रहें इसके लिए ज़रूरी है कि नए टैलेंटेड लोगों को लगातार मौके दिए जाएं. वो कहती हैं, "नए लोगों को प्रोत्साहित करना बहुत ज़रूरी है. निर्माता होने के नाते हम भी नए निर्देशकों को काम देने की पूरी कोशिश करेंगे. ये सोसायटी के लिए भी अच्छा होगा."

वैसे किरण राव ने बताया कि 'धोबी घाट' के बाद अब वो ब्रेक लेना चाहती हैं और उन्होंने अभी किसी नई फ़िल्म पर काम करना शुरु नहीं किया है. इस साल बतौर निर्देशक किरण राव की पहली फ़िल्म 'धोबी घाट' रिलीज़ हो चुकी है. इस फ़िल्म को मिली-जुली कामयाबी मिली थी.

फ़िल्म एक ख़ास दर्शक वर्ग को ही पसंद आई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर इसे बड़ी सफलता नहीं मिल पाई थी. इसके निर्माता किरण के पति आमिर ख़ान थे जिन्होंने इसमें अभिनय भी किया था.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X