किरण राव शुरू करेंगी सिंगिंग..पहला गाना मराठी में!
आमिर खान की पत्नी किरण राव आमिर के कैंपेन के लिए मराठी भाषा में गाना गाएंगी।
आमिर खान की पत्नी किरण राव अब सिंगिंग के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। खबर है कि किरण आमिर के एक कैंपेन के लिए अपनी आवाज़ में गाना गाएंगी। दरअसल, पिछले साल आमिर और किरण ने महाराष्ट्र सरकार के जलयुक्त शिविर अभियान में पार्टनरशिप की थी।

अब खबर ये है कि आमिर और किरण दोनों वहां के लोगों को जागरुक करेंगे, जिसके लिए वो एक म्यूज़िक वीडियो भी बना रहे हैं और इस म्यूज़िक वीडियो के लिए ही किरण राव पहली बार गाना गाएंगी।
ये गाना मराठी भाषा में होगा। इस वीडियो में आपको सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की हिट जोड़ी आकाश थोसर और एक्ट्रेस रिंकू राजगुरू नज़र आएंगे।
एक ही फिल्म से जुड़ेंगे अक्षय, सलमान, करण जौहर.. 2018 में रिलीज.. FINAL
किरण के गाना गाने की खबर की पुष्टि आमिर खान के प्रवक्ता ने की है। उन्होंने कहा कि हां ये सच है कि किरण इस वीडियो के लिए गाना गाएंगी, वो भी मराठी में। वहीं इस वीडियो में आमिर खान भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications