सत्यमेव जयते ने मेरा जीना हराम कर दियाः किरण राव

किरण ने कहा, मैं कुछ लिखने जा रही हूं। मैं इस पर काम कर रही हूं। मां का दायित्व भी निभा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि काम के लिए समय निकाल लूंगी और कुछ नया लिखूंगी। वह कहती हैं, मैंने अभी तक कुछ लिखना शुरू नहीं किया है इसलिए जब कुछ कहना होगा, जरूर कहूंगी।
अपने पति आमिर खान के 'सत्यमेव जयते' से टीवी पर दस्तक देने के बारे में वह कहती हैं, गानों के बारे में बात करना काफी अच्छा लगता है। इसकी शूटिंग के लिए वह पूरे देश गए जो काफी रोमांचकारी था। वास्तव में इस शो का हिस्सा नहीं होकर मैं उदास थी।
आमिर के लिए यह काफी अच्छी यात्रा रही। मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे पसंद करेगा। किरण का कहना है कि शो के कारण आमिर दिन-रात एक किए हुए थे जिसके कारण वह समय काफी व्यस्तता भरा समय था। इस शो ने मेरा जीना हराम कर रखा था। इस शो के लिए आमिर घर पर ही दिन रात काम किया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications