किरण राव 11 साल बाद फिर से बनेंगी निर्देशक? जल्द शुरु होगी धमाकेदार फिल्म!

सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी किरण राव इस वक्त काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होने आमिर खान से तलाक की घोषणा करने की थी और अब वो अपने काम में बिजी हो गई हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको चौकाने के लिए काफी है क्योंकि किरण राव अपने करियर की दूसरी इनिंग खेलने जा रहीं हैं। PeepingMoon.com की एक रिपोर्ट में पता चला है कि एक फिल्ममेकर के तौर पर किरण राव नजर आने वाले हैं।

उन्होने आज से करीब 11 साल पहले अपनी पहली फिल्म निर्देशित की थी। जी हां.. इस फिल्म का नाम 'धोबी घाट' था। अब एक बार फिर से किरण राव एक फिल्म का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

kiran rao, aamir khan, किरण राव, आमिर खान

इस फिल्म की बात करें तो किरण राव एक गांव में पर आधारित कहानी के साथ निर्देशन में लौट रही हैं। यह एक सामाजिक कॉमेडी-ड्रामा होने वाली है।

दो लड़कियों और एक लड़के की कहानी

दो लड़कियों और एक लड़के की कहानी

ये फिल्म दो लड़कियों और एक लड़के के आस पास घूमती हुई आपको नजर आने वाली है। किरण राव काफी समय से इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहीं थीं जो कि अब पूरी हो चुकी है। अब उनका पूरी फोकस इस बात है कि कहानी के हिसाब से स्टारकास्ट कैसी होगी।

धोबी घाट

धोबी घाट

किरण की नई फिल्म को उनके पहले निर्देशन धोबी घाट से अलग करके देखा जा रहा है। ये फिल्म गांव नहीं बल्कि पूरी तरह से मुंबई शहर पर आधारित होने वाली है। फिलहाल फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आमिर खान पूरी तरह से किरण राव का सपोर्ट करते हुए नजर आने वाले हैँ।

तलाक के दौरान ही ये बात बताई थी

तलाक के दौरान ही ये बात बताई थी

उन्होने अपने तलाक के दौरान ही ये बात बताई थी कि वो साथ में अपना जीवन ऐसे ही काम करके बिताएंगे। किरण राव की पहली फिल्म धोबी घाट की बात करें तो वो काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में आमिर, प्रतीक बब्बर, मोनिका डोगरा और कृति मल्होत्रा ​​​​मुख्य भूमिका में थे।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

सुपरस्टार आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और उनकी इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X