अपने को साबित करने में जुटी किरण रॉव
जिस तरह से आमिर खान लीक से हटकर फिल्में करते हैं उसी तरह से उनकी पत्नी किरण रॉव भी हैं जो लीक से हटकर कुछ करना चाहती हैं वह भी अपने दम पर। वह अपने आप को केवल आमिर खान की बीवी ही नहीं कहलवाना चाहती हैं। इसलिए किरण रॉव ने अपने नाम से अलग प्रोडक्शन कंपनी खोली है जिसका आमिर खान से कुछ भी लेना-देना नहीं होगा।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले किरण रॉव ने कहा था कि वह महिला प्रधान फिल्मों पर भरोसा करती हैं और उसी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहती हैं। जिसके लिए ही शायद उन्होंने अलग कंपनी खोली है। देखते हैं कि अपने इस नये कदम से वह सिनेदर्शकों को क्या नया देती हैं?

आपको बता दें कि किरण रॉव वैसे धोबीघाट जैसी क्लासिक फिल्म बना चुकी हैं और आलोचकों की चहेती बन चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती हैं कि अपनी नयी सोच से वह जरूर कुछ धमाका करेंगी।
किरण ने कहा, मैं कुछ लिखने जा रही हूं। मैं इस पर काम कर रही हूं। मां का दायित्व भी निभा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि काम के लिए समय निकाल लूंगी और कुछ नया लिखूंगी। वह कहती हैं, मैंने अभी तक कुछ लिखना शुरू नहीं किया है इसलिए जब कुछ कहना होगा, जरूर कहूंगी।


Click it and Unblock the Notifications