नए साल से पहले अस्पताल पहुंचीं आमिर खान की Ex वाइफ, करवानी पड़ी सर्जरी लेकिन बैंड में नाम देख हैरान हुए लोग
Kiran Rao Surgery: साल 2025 के खत्म होने से पहले फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर किरण राव ने अपनी सेहत को लेकर एक अहम अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्हें अपेंडिक्स की परेशानी के चलते इलाज कराना पड़ा।

किरण राव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह पूरे जोश के साथ नए साल 2026 का स्वागत करने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें खुद को थोड़ा स्लो करने और आराम देने की जरूरत पड़ी।
डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का जताया आभार
अपनी पोस्ट में किरण ने आधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज, डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सही इलाज और देखभाल की वजह से उनकी रिकवरी जल्दी हो पाई।
परिवार और दोस्तों का मिला पूरा साथ
किरण राव ने इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सपोर्ट की भी सराहना की। उन्होंने आमिर खान की बेटी इरा का खास तौर पर जिक्र किया, जिनकी मौजूदगी ने उन्हें इमोशनल ताकत दी।
किरण ने मजाकिया अंदाज में बताया कि इलाज के दौरान उन्हें एलर्जी हो गई थी, जिससे उनके होंठ सूज गए थे। इस पर दोस्तों ने हंसी-मजाक किया, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं।
अस्पताल से मिली छुट्टी
किरण राव ने बताया कि अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर वापस आ चुकी हैं। फिलहाल वह धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में लौट रही हैं।
2026 को लेकर पॉजिटिव उम्मीदें
पोस्ट के आखिर में किरण ने कहा कि साल 2025 उनके और उनके परिवार के लिए अच्छा रहा। उन्हें उम्मीद है कि आने वाला साल 2026 सभी के लिए खुशियों, प्यार और बेहतर जीवन लेकर आएगा। साथ ही उन्होंने नए साल में बेहतर एयर क्वालिटी (AQI) की भी कामना की।
2021 में हुआ था आमिर खान से अलगाव
गौरतलब है कि किरण राव और आमिर खान साल 2021 में अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों आज भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखते हैं और परिवार से जुड़े मौकों पर साथ नजर आते हैं। ऑपरेशन के वक्त भी जो किरण राव ने बैंड पहना हुआ था, उसमें किरण आमिर राव खान लिखा था, जिससे पता चलता है कि दोनों का भले ही तलाक हो गया है, लेकिन वो अब भी जुड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











