..................... Aamir Khan says Kiran Rao enjoying Motherhood, आमिर कर रहे हैं तलाश, किरण संभाल रही हैं बच्चे - Hindi Filmibeat

Pics: आमिर कर रहे हैं तलाश, किरण संभाल रही हैं बच्चे

फिल्म इंडस्ट्री में भले ही आमिर खान एक परफैक्शनिस्ट के रुप में जाने जाते हों लेकिन असल जिंदगी में मिस्टर परफैक्शनिस्ट एक रिश्ते में परफैक्ट नहीं हैं और वो रिश्ता है बाप-बेटे का। ऐसा मानना है खुद आमिर का। आमिर खान की फिल्म 'तलाश' 30 नवंबर को रिलीज हुई है और इस फिल्म को लेकर आमिर खुद इतना उत्साहित थे कि उन्हें दिन रात का फर्क भी याद नहीं रहता था। अब जबकि फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हो चुकी है तो आमिर को याद आ रही है अपने नन्हें बेटे आजाद की जिसका कल 1 दिसंबर को पहला जन्मिदन था।

पिछले साल 2011 में आमिर खान और किरण राव किराये की कोख आईवीएफ तकनीक के जरिये आजाद राव खान के माता पिता बने थे। आमिर खान ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के अवसर पर कहा कि वो अपनी फिल्म में व्यस्तता के चलते अपने बेटे और पत्नी को वक्त नहीं दे पाते। आमिर ने कहा "मैं रोजमर्रा के जीवन में पिता के किरदार नहीं निभा पाता काम को लेकर मेरी जिम्मेदारियां मुझे इस बात की इजाजत नहीं देतीं हालांकि मैं उनके साथ वक्त निभाना चाहता हूं।" आजाद कें बारे में बताते हुए आमिर ने कहा "आजाद बहुत खुशदिल और अच्छे स्वभाव का बच्चा है। मैं तलाश फिल्म में व्यस्त हूं और किरण बच्चे की देखभाल कर रही हैं और मातृत्व का आनंद ले रही हैं।"

आमिर खान ने कहा कि वो अपनी फिल्मों की कहानी के बारे में अपनी पत्नी किरण राव से कोई परामर्श नहीं करते। उन्होंने कहा मैं उनसे परामर्श नहीं करता हूं। जब मै किसी निर्णय पर पहुचं नहीं पाता तब उनसे सलाह मांगता हूं। मैं इसे एक सरप्राइज की तरह रखता हूं ताकि वो जब मेरी फिल्म का पहला कट देखें तो उनके लिए सबकुछ नया हो। धोबी घाट के बाद से किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ वक्त बिता रही हैं और मातृत्व का आनंद ले रही हैं। तो कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर असल जिंदगी में मात खा ही गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X