'पीपली लाइव' पर अनुषा गलत हैं: किरण राव

किरण कहती हैं, "अनुशा को फिल्म की प्रचार रणनीति की जानकारी थी। उन्होंने खुद ही फिल्म के ट्रेलर्स (झलकियां) की शूटिंग की थी। फिल्म की निर्माण टीम ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया था। मैं नहीं जानती कि वह अब ऐसा क्यों महसूस कर रही हैं।"
किरण के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'धोबी घाट' के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। वह कहती हैं कि उनकी फिल्म एक कला फिल्म है जो मुख्यधारा की फिल्म 'पीपली लाइव' जितने दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाएगी। वह कहती हैं, "मेरी फिल्म की तुलना में 'पीपली लाइव' मुख्यधारा की फिल्म थी। वह पूरी तरह से हिंदी में थी और उसमे व्यंग्य भी भरपूर था।
More from Filmibeat
aamir khan anusha rizavi अनुषा रिजवी आमिर खान किरण राव धोबी घाट पीपली लाइव dhobi ghat kiran rao peepli live


Click it and Unblock the Notifications











