आमिर-करीना का रोमांस देखेंगी किरन
अपने पति को किसी दूसरी लड़की के साथ रोमांस करते हुए देखना किसी भी औरत को अच्छा नहीं लगेगा लेकिन किरन राव उनसे अलग है। किरन अपने पति आमिर खान को करीना कपूर के साथ रोमांस करते हुए देखना चाहती है।
इसलिए फिल्म थ्री इडियट्स की रोमांटिक गाने को देखने के लिए किरन ने अपने काम से छुट्टी ले ली। वे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े रोमांटिक हीरो आमिर और सबसे हॉट हीरोइन करीना को रोमांस करते हुए देखना चाहती है। यही नही वे तो उन दोनों को लेकर एक फिल्म भी बनाना चाहती है।
यह गाना करीना के जन्मदिन 21 सितम्बर को शूट किया जाएगा। बीच में किरन की तबियत खराब होने की वजह से आमिर ने शूटिंग को टाल दिया था। अब किरन ठीक हो चुकी है और अपनी फिल्म धोबी घाट के निर्देशन में व्यस्त है।
तो देखते है आमिर और करीना का रोमांस क्या जुल्म ढाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











