मैं भला क्यों भेजने लगी पूनम को इनविटेशन: किरण बेदी

By Belal Jafri

kiran bedi
लगातार विवादस्पद बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाली किंगफिशर कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे ने एक बार फिर नया बयान देकर सबको आश्चर्य में डाल दिया है। पूनम ने कहा है कि मैगसेसे अवार्ड विनर किरन बेदी ने उन्हें एक इनविटेशन भेजा है। जिसमें किरन बेदी द्वारा पूनम से अनुरोध किया है कि वो टीम अन्ना के साथ कंधे से कंधा मिलाके काम करें। जिससे इस देश में जन लोकपाल पारित हो सके।

वहीं जब इस पूरे मामले और इस इनविटेशन के विषय में पत्रकारों द्वारा किरण बेदी से जवाब तलब किया गया तो किरण बेदी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये सब महज एक अफवाह है और इस अफवाह को फैलाकर पूनम मीडिया का ध्यान अपनी और खींचना चाहती हैं।

साथ ही किरण द्वारा ये भी कहा गया कि अगर मैंने उन्हें कोई इनविटेशन भेजा होता तो इसकी जानकारी मुझको जरूर होती परन्तु जब इनविटेशन भेजा ही नहीं गया है तो पूनम जैसे लोगों के बारे में बात करने से क्या फायदा।

गौरतलब है कि पूनम द्वारा इस तरह का काम पहली बार नहीं किया गया है आईये आपको बताते है इससे पहले पूनम ने मीडिया अटेंशन पाने के लिए क्या क्या कहा।

  • वो निर्देशक अमित सक्सेना के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।
  • बिग बॉस सीजन 5 के लिए उन्हें 2 करोड़ रूपये का ऑफर मिला है।
  • टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर वो न्यूड होंगी।इन सबके अलावा अगर सूत्रों कि माने तो अभी हाल ही में कोलकाता टीम की आईपीएल जीत पर पूनम ने जो फोटो ट्विटर पर डाली वो भी फेक थी।

अब गौर करने वाली बात ये है की बॉलीवुड में एंट्री और मीडिया अटेंशन पाने के लिए पूनम ने साम, दाम, दंड, भेद , सब अख्तियार कर लिया है। जहां ये सब करके पूनम अखबारों के कॉलम और कैमरे के सामने आना चाहती है और मिलने वाली इस पब्लिसिटी के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X