बीवी किरण रॉव संग आमिर करेंगे अंग-दान..मरने के बाद
शायद इन्हीं सब कारणों की वजह से ही अभिनेता आमिर खान को देश की जनता बेइंतहा प्यार करती है। जी हां दोस्तों आपके चहेते मिस्टर परफेक्ट यानी कि आमिर खान और उनकी पत्नी के बारे में खबर आ रही है कि उन दोनों ने अंगदान करने का प्लान बना लिया है।
जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक आमिर-किरण दोनों ही मरने के बाद आंख, किडनी, लीवर, दिल और फेफड़ा दान देना चाहते है, इसलिए ही दोनों ने अपने शरीर के अंग किडनी, फेफड़े, दिल, आंखें, स्किन, अग्नयाशय, कान का परदा, और हड्डियों को दान करने का फैसला लिया है।
बीवी किरण रॉव संग आमिर करेंगे अंग-दान..मरने के बाद
वैसे इन दिनों आमिर मियां दिसंबर में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म पीके को लेकर चर्चा में हैं। जिसके बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। आमिर ने कहा, "पिछले 25 वर्षो में मैंने जो कुछ किया, चाहे यह '3 इडियट्स' हो, 'लगान' या 'सरफरोश' हो, वे सब एक तरफ हैं और यह किरदार एक तरफ। यह सबसे महत्वपूर्ण और मुश्किल भूमिकाओं में से एक है।"
उन्होंने कहा, "फिल्म के कुछ पल आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे और कुछ आपकी आंखों में आंसू ले आएंगे। मैंने आज तक जितनी फिल्में की हैं, उनमें 'पी.के.' मेरी पसंदीदाफिल्मों में से एक है।" फिल्म क्रिसमय यानी कि 19 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त ने अहम रोल निभाया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी है।


Click it and Unblock the Notifications












