Watch Video: चलती ट्रेन में किन्नर ने उठा लिया नन्हा बच्चा और फिर किया ये काम... डर-सहम गए लोग!

Kinnar Viral Video: ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने एक ऐसा नज़ारा देखा जिसने हर किसी का दिल छू लिया। एक किन्नर डिब्बे में चढ़ा, पैसे मांगने की बजाय उसने कुछ ऐसा किया जिसे देख कर लोग हैरान भी हुए और भावुक भी।
ट्रेन में बैठा एक छोटा बच्चा काफी देर से रो रहा था। उसकी मां भी उसे चुप कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बच्चा मान नहीं रहा था। तभी वहां खड़े किन्नर ने बच्चे को गोद में उठाया। पहले तो सब लोग चौंक गए, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने माहौल बदल दिया।
किन्नर ने बच्चे को प्यार से थाम कर उसे गोदी में झुलाया, माथे को सहलाया और गाना गाकर उसे शांत करने की कोशिश की। बच्चा धीरे-धीरे चुप हो गया और कुछ ही देर में मुस्कुराने भी लगा।
यह नज़ारा देखकर ट्रेन के बाकी यात्री भी मुस्कुरा उठे। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो अब वायरल हो चुका है और लोग इस किन्नर की इंसानियत और प्यार की खूब तारीफ कर रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्यार और ममता किसी एक वर्ग की पहचान नहीं होती। इंसानियत हर जगह ज़िंदा है, बस देखने की नजर चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications