बेन किंग्सले की पसंद महिला निर्देशक
ऑस्कर विजेता अभिनेता बेन किंग्सले का कहना है कि उन्हें महिला निर्देशकों के साथ काम करना पसंद है। किंग्सले लीना यादव की फिल्म 'तीन पत्ती' के जरिए बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अब तक दो अन्य फिल्में में महिला निर्देशकों के साथ काम किया है। मैं महिलाओं द्वारा निर्देशित होना पसंद करता हूं। कैमरे के सामने महिला निर्देशकों के काम करने का तरीका थोड़ा हटकर होता है।"
लीना इस हॉलीवुड अभिनेता के साथ काम करने वाली तीसरी महिला निर्देशक हैं। फिल्म 'तीन पत्ती' में किंग्सले के अलावा अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म के अलावा बेन फिल्म ताजमहल का निर्माण भी करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस फिल्म में मुमताज महल का किरदार निभाने के लिए उन्होने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से बात की है। फिल्म में मुगल बादशाह शाहजहां के किरदार में वह खुद होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











