..................... शाहरुख खान की अगली फिल्म का टाइटल हुआ लीक, खुद किंग खान से हो गई इतनी बड़ी गलती! King will be the title of Shahrukh Khan's next film, Title leaked made such a big mistake! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की अगली फिल्म का टाइटल हुआ लीक, खुद किंग खान से हो गई इतनी बड़ी गलती!

shahrukh khan suhana khan

शाहरुख खान जो कि इस वक्त अपनी क्रिकेट टीम के शानदार परफॉर्मेंस को लेकर खबरों का हिस्सा है उनसे एक गलती हो गई है। जी हां, कहा जा रहा है कि गलती से ना चाहते हुए भी उनकी अगली फिल्म का टाइटल लीक हो गया है।

फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि कब किंग खान अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे। वायरल हो रही तस्वीर के सामने आने के बाद कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह 'किंग' नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसमें उनकी सह-कलाकार उनकी बेटी, अभिनेत्री सुहाना खान हैं।

हालांकि शाहरुख ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके नए वीडियो से इन खबरों की पुष्टि होती दिख रही है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शाहरुख खान जहां बैठे हैं वहां एक स्क्रिप्ट रखी हुई है जिसका नाम किंग है।

शाहरुख ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पियरे एंजिनीक्स एक्सेल लेंस पुरस्कार प्राप्त करने पर सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को बधाई देने के लिए कान्स से एक वीडियो साझा किया था। इस दौरान वीडियो वायरल हो गया और कई लोग खुद को एक और ब्लॉकबस्टर की झलक देखने को मिली। हालांकि फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्र हो रहे हैं। उन्होने ढेरों कमेंट्स किए हैँ। एक ने लिखा है, ''डायरेक्टर कौन है? जॉनर क्या होगा।'' एक ने लिखा, ''कब से इंतजार था।'' एक ने लिखा, ''किंग इज बैक।'' एक ने लिखा, ''वाह नाम में ही मजा आ गया।'' एक ने लिखा, ''2000 करोड़ इस बार पक्का है।'' एक ने लिखा, ''आपके अगले प्रोजेक्ट "किंग" के बारे में संकेत के लिए धन्यवाद।'' एक ने लिखा, ''उसके जैसा कोई नहीं @iamsrk धन्य और स्वस्थ रहें सर, लव यू।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: shahrukh khan suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X