मलखान को शर्लिन संग इंटिमेट होने में दिक्कत नहीं

सोच लीजिये यह तो निर्माता-निर्देशक रूपेश पॉल के लिए सोने पे सुहागा होने वाली बात है कि उन्हें अपनी बोल्ड फिल्म कामासूत्र 3 d के लिए केवल एडल्ट अभिनेत्री ही नहीं मिली हैं बल्कि बोल्ड अवतार औऱ बोल्ड तेवर वाले हीरो किंग मलखान को भी खोज लिया हैं। जिनका कहना है कि उन्हें बोल्ड दृश्य करने में काफी मजा आता है। उनके लिए पर्दे पर इंटिमेंट होना कोई बड़ी बात नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि यह सब कुछ एक हद तक ही हो, अश्लीलता का रूप ना ले ले।

आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक रूपेश पॉल ने कान समारोह में इस रहस्य से पर्दा उठाया था कि फिल्म कामासूत्र 3d की हीरो मॉडल कम एक्टर मलखान होंगे। मलखान की तारीफ करते हुए रूपेश पॉल ने कहा कि शर्लिन के ओपजिट काम करने के लिए हिम्मत चाहिए जो कि किंग मलखान में हैं। शर्लिन वाला रोल तो कोई भी कर सकता था लेकिन उनके अपोजिट रोल करना हर किसी के बस में नहीं होता है।

मालूम हो अपने बोल्ड रोल के बारे में बात करते हुए किंग मलखान ने कहा कि मेरा मानना है कि आप फिल्म को नहीं चुनते बल्कि फिल्में आपको चुनती हैं, इसलिए कामासूत्र 3d ने मुझे चुन लिया। पहले मैं इस फिल्म को करने में थोड़ा हिचक रहा था लेकिन मेरी पत्नी और मेरे परिवार ने मुझे इस फिल्म के लिए हां बोलने में मेरा सपोर्ट किया जिेसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।

गौरतलब है कि यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बन रही हैं, फिल्म की शूटिंग जून मध्य तक चलेगी। देखते हैं शर्लिन औऱ मलखान की एडल्ट फिल्म उन्हें बॉलीवुड में कहां लेकर जाती हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X