बांग्लादेश में प्रस्तुति देंगे शाहरुख-रानी
सुन्दरबन को दुनिया के सात आश्चर्यो में शामिल किए जाने को लेकर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अर्जुन रामपाल और ईशा कोप्पिकर 10 दिसम्बर को प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था 'ऑनटोर शोबिज' के अध्यक्ष स्वप्न चौधरी ने बताया, "सुन्दरबन को दुनिया के सात आश्चर्यो में शामिल किए जाने के लिए मतदान करने को बढ़ावा देने वाले एक कार्यक्रम में बॉलिवुड स्टार प्रस्तुति देंगे।" चौधरी ने इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए एक टेलीविजन चैनल के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
इसके अलावा बॉलीवुड गायक नीरज श्रीधर, कोरियोग्राफर गणेश हेज और बांग्लादेशी फिल्मों के अभिनेता शाकिब खान, गायक कुमार बिश्वजीत और प्रनोतर भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाहरुख के सहयोगी कलाकार आयोजन से एक दिन पहले यहां पहुंचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











