किंग खान शाहरूख ने मांगी माफी

अपनी अगली फिल्म 'रॉ वन' के लिए चेन्नई गये हुए थे इसी दौरान शाहरुख ने कहा कि वह तमिल फिल्मों में काम करना चाहते हैं, लेकिन वह सिर्फ 'गूंगे' का किरदार ही अदा कर पाएंगे क्योंकि वह तमिल नहीं जानते और उन्हें डायलॉग बोलने में दिक्कत होगी।
बस उनकी इस टिप्पणी की तीखी आलोचना हुई। एक लड़की जयश्री ने कहा कि शाहरुख खान को विकलांगों के बारे में 'गूंगे' शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
शाहरुख ने तुरंत ही इस बात के लिए माफी मांगी और जयश्री से इसका सही शब्द बताने को कहा। इस पर जयश्री ने कहा कि उन्हें 'मूक' शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए।
अपनी फिल्म का म्यूज़िक जारी होने के मौके पर शाहरुख खान ने रजनीकांत का शुक्रिया अदा किया। शाहरुख के कहने पर रजनीकांत ने 'रॉ वन' में एक छोटा रोल किया है। यह फिल्म दिवाली पर तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











