किंग खान ने जीता जर्मनी का दिल

By Neha Nautiyal

Shahrukh Khan
बर्लिन में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रशंसकों की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब अपनी फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रीमियर के लिए पहुंचे शाहरुख ने शुक्रवार रात बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के आयोजकों की तारीफ की और प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए।

प्रीमियर के अवसर पर शाहरुख ने कहा, "ब्रिटेन या मध्य एशिया का सिनेमा और दर्शक भारतीय सिनेमा के कुछ नजदीक होते हैं। मैं बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक डीटर कोसलिक और डोरोथी वीनर को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने प्रदर्शन के लिए मेरी फिल्म 'माई नेम इज खान' को चुना। जर्मनी ने वास्तव में हमारे लिए पश्चिमी सिनेमा का द्वार खोला है।"

जर्मनी में शाहरुख खान पोप के बराबर लोकप्रिय व्यक्ति हैं

साल 2008 में अपनी फिल्म ओम शांति ओम की स्क्रीनिंग के लिए बर्लिन फिल्म समारोह में पहुंचे शाहरुख खान की लोकप्रियता को देखकर वहां के प्रसिद्ध टेबलॉयड ने लिखा था ''जर्मनी में शाहरुख खान पोप के बराबर लोकप्रिय व्यक्ति हैं।'' भारत और विदेशों में प्रशंसकों से घिरे रहने वाले अभिनेता ने कहा कि वह जर्मनी के प्रशंसकों की नम्रता देखकर आश्चर्यचकित हैं। शाहरुख ने कहा,"जर्मनी के प्रशंसकों के संबंध में सबसे अद्भुत बात यह है कि वे बहुत विनम्र हैं।

यहां किंग खान के जबर्दस्त प्रशंसक हैं

ज्यादातर प्रशंसक आक्रामक होते हैं लेकिन यहां उनके प्यार में कोमलता और नम्रता है। एक लड़की ने मुझसे ऑटोग्राफ देने के लिए कहा और जब मैंने उससे कहा कि मुझे प्रेस वार्ता के लिए देर हो रही है तो उसने तुरंत अपना हाथ पीछे कर दिया। मैं उन्हें प्रशंसक नहीं कहूंगा क्योंकि वे केवल एक तरफा होते हैं और मैं उन्हें परिवार की तरह प्यार करता हूं।" शाहरुख ने स्वीकार किया कि जर्मनी के एक प्रशंसक ने कहा था कि 'माई नेम इज खान' बहुत सरल फिल्म है।

शाहरुख कहते हैं कि यही फिल्म का बेहद खूबसूरत हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान जर्मनी में बेहद लोकप्रिय हैं। शाहरुख इससे पहले भी अपनी फिल्मों के प्रीमियर में जर्मनी जा चुके हैं। साल 2008 के फरवरी में अपनी फिल्म ओम शांति ओम की स्क्रीनिंग के लिए वो जर्मनी पहुंचे थे। जर्मनी एक ऐसा यूरोपीय देश है जहां शाहरुख खान के जबर्दस्त प्रशंसक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X