सलमान खान के पणवेल जिम में मिला किंग कोबरा, परिवार सहित फार्महाउस पर लॉकडाउन में फंसे
सलमान खान और उनका परिवार, अर्पिता और आयुष के बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने उनके पणवेल फार्महाउस पहुंचा था जिसके बाद लॉकडाउन की घोषणा हो गई और पूरा परिवार वहीं फंस गया। अब ये परिवार जंगली जानवरों और फार्मिंग के बीच अपना वक्त बिता रहा है।
अर्पिता के पति आयुष ने एक इंटरव्यू में बताया कि हाल ही में यहां के जिम में एक किंग कोबरा मिला। ऐसा लग रहा है कि हमलोग जंगल सफारी कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले सलमान ने भी फार्महाउस से निर्वाण के साथ एक वीडियो बनाया था और फैन्स के साथ शेयर करते हुए कहा था कि आप जहां हैं वहीं रहिए। हम लोग भी अपने परिवार से दूर हैं।
सलमान के पिता सलीम खान, गैलेक्सी अपार्टमेंट में अकेले हैं जबकि बाकी परिवार पणवेल में आहिल का जन्मदिन मनाने आ गया था। आयुष ने बताया कि आहिल अब सलमान और उनके साथ सब्ज़ियां उगाना सीख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
