गुपचुप तरीके से 'किम' ने रचाई शादी

यशराज की ब्लॉक ब्लास्टर फिल्म मोहब्बतें से अपनी फिल्मी सफर शुरू करने वाली किम को बॉलीवुड में अपेक्षित सफलता नहीं मिली हालाकि उन्होंने फिल्म में वो सारे टोटके अपनाये जिनकी वजह से फिल्मों में अभिनेत्रियां सफल होती है मसलन उन्होंने फिल्मों में जमकर अंगप्रदर्शन किया लेकिन उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा।
इसके अलावा किम का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह की प्रेमिका के रूप में भी काफी चर्चित रहा, इनके बीच करीब 4 साल तक अफेयर रहा, कहने वाले तो यहां तक कहते हैं कि युवी और किम दोनों शादी तक करना चाहते थे लेकिन किम युवी की मम्मी को पसंद नहीं थी जिसके कारण युवी और किम का रिश्ता टूट गया था।


Click it and Unblock the Notifications