किम शर्मा दूसरी बार बनेंगी दुल्हन, ब्वॅायफ्रेंड टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से कोर्ट मैरिज !
कुछ महीने पहले यह तय हो गया कि बॅालीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गोवा से दोनों की निजी तस्वीरें लीक होने के बाद कुछ ही दिन में किम शर्मा और लिएंडर पेस ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट अनुसार किम शर्मा और लिएंडर पेस जल्द शादी करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार किम शर्मा और लिएंडर पेस कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। लिएंडर पेस और किम शर्मा किसी भी तरह का बड़ा आयोजन अपनी शादी को लेकर नहीं करना चाहते हैं। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच किम और लिएंडर साधारण तरीके से शादी को संपन्न करने की योजना बना रहे हैं।

किम और लिएंडर का परिवार
किम और लिएंडर का परिवार भी इस सिंपल शादी को लेकर अपनी हामी दे चुका है। सादगी और कानूनी तरीके से लिएंडर पेस अपने रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते हैं।

कोर्ट मैरिज शादी के लिए हामी
हालांकि इस संबंध में अभी तक किम शर्मा और लिएंडर पेस के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार लिएंडर पेस के माता-पिता ने किम शर्मा से उनके घर पर मुलाकात करके कोर्ट मैरिज शादी के लिए हामी भर दी है।

किम शर्मा की दूसरी शादी
गौरतलब है कि इससे पहले किम शर्मा की शादी साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानीसे हुई थी। दोनों ने साल 2016 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। किम शर्मा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











