लिएंडर पेस - किम शर्मा की प्राईवेट तस्वीरें गलती से हुई वायरल, गोवा में मना रहे छुट्टियां

एक्ट्रेस किम शर्मा जब से भारत लौटी हैं तब से आए दिन उनका किसी ना किसी के साथ नाम जोड़ दिया जाता था लेकिन अब उनकी कुछ प्राईवेट तस्वीरें, गलती से बाहर आ गई हैं और इसके बाद से किम शर्मा का नया रिलेशनशिप चर्चा में है। किम शर्मा, आजकल टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ गोवा के एक रिज़ॉर्ट में छुट्टियां मना रही हैं।

जिस होटल में लिएंडर और किम ठहरे थे उस होटल के इंस्टाग्राम पेज ने इन दोनों की प्राईवेट तस्वीरें पोस्ट कर दी। इसके बाद से ये तस्वीरें तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

kim-sharma-leander-paes-private-pictures-from-a-goa-holiday-go-viral-by-mistake

इन तस्वीरों को देखने का बाद इंटरनेट पर लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या वाकई किम शर्मा और लिएंडर पेस रिलेशनशिप में हैं। Pousada By The Beach नाम के इस होटल ने किम और लिएंडर की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनके नए मेहमान ये दो खास सेलिब्रिटी हैं।

जहां एक तस्वीर में लिएंडर और किम एक साथ खाना खाते नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ पोज़ करते हुए तस्वीर खिंचवाते हुए नज़र आए।

कंट्रोवर्शियल रही है ज़िंदगी

कंट्रोवर्शियल रही है ज़िंदगी

गौरतलब है कि लिएंडर पेस की ज़िंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है और यही कारण है कि उनकी और महेश भूपति की जोड़ी पर जल्दी ही फिल्म बनने वाली है। लिएंडर पेस और महेश भूपति भारत के स्टार टेनिस प्लेयर हैं जिनकी जोड़ी ने विश्व स्तर पर तबाही मचा दी थी लेकिन करियर की ऊंचाई पर ये जोड़ी एक दूसरे से अलग हो गई थी और दोनों ने साथ नहीं खेलने का फैसला किया था।

महिमा चौधरी को दिया था धोखा

महिमा चौधरी को दिया था धोखा

लिएंडर पेस का नाम मीडिया की सुर्खियों में सबसे पहले महिमा चौधरी को डेट करने और फिर उन्हें धोखा देने के बाद आया। महिमा और लिएंडर एक दूसरे के साथ थे लेकिन लिएंडर पर महिमा को शक था कि वो उन्हें धोखा दे रहे हैं। एक बार महिमा ने लिएंडर पेस को रंगे हाथों रिया पिल्लई से बात करते पकड़ा जिसके बाद ये कपल अलग हो गया।

रिया पिल्लई के साथ लिव इन रिलेशनशिप

रिया पिल्लई के साथ लिव इन रिलेशनशिप

इसके बाद लिएंडर पेस रिया पिल्लई के साथ रिलेशनशिप में आए और दोनों लिव इन में साथ रहने लगे। दोनों की एक बेटी भी हुई। इसके बाद रिया ने लिएंडर पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और वो लिएंडर से अलगाव के बाद उन्हें कोर्ट घसीट कर ले गई। लिएंडर पेस ने माना कि दोनों ने कभी शादी नहीं की थी। लिएंडर अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लड़े। बाद में कोर्ट ने लिएंडर को हर महीने रिया को 1 लाख रूपये देने का फैसला सुनाया।

अली पंजानी से शादी

अली पंजानी से शादी

किम शर्मा ने 2010 में केन्या के एक बिज़नेसमैन अली पुंजानी से शादी की थी। 7 साल तक दोनों खुशी खुशी रहे लेकिन फिर अली को किसी और से प्यार हो गया। 2017 में किम ने अली से तलाक ले लिया और वो भारत लौट आई। इसके बाद अकसर ही उनके अफेयर की चर्चा हो जाती थी।

हर्षवर्धन राणे को कर रही थीं डेट

हर्षवर्धन राणे को कर रही थीं डेट

किम शर्मा के भारत आने के बाद उनका नाम कई लोगों से जोड़ा गया। लेकिन फिर खबरें आईं कि किम, एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें, अकसर ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती थीं और दोनों ने कुबूल किया कि वो रिलेशनशिप में हैं। हर्ष, उम्र में किम से चार साल छोटे हैं।

2020 में हुआ ब्रेकअप

2020 में हुआ ब्रेकअप

2020 में किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे का ब्रेकअप हो गया। हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में कहा कि इसमें उन दोनों में से किसी की गलती नहीं है। दिक्कत बस इतनी है कि हर्ष का पहला प्यार सिनेमा है और इसलिए किम और उनका रिलेशनशिप नहीं चला।

मोहब्बतें से फेमस हुईं किम शर्मा

मोहब्बतें से फेमस हुईं किम शर्मा

गौरतलब है कि किम शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। किम ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें अपने करियर में इतनी सफलता नहीं मिल पाई, जितनी उनकी पहली फिल्म से उन्हें मिली थी।

शेयर की एक और तस्वीर

शेयर की एक और तस्वीर

किम शर्मा ने भी इसके कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा - मिस्टर पी। इस तस्वीर में किम उन्हीं कपड़ों में दिखाई दे रही हैं जिन कपड़ों में वो बाकी की तस्वीरों में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मिस्टर पी का मतलब है लिएंडर पेस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X