2 साल पहले हुआ किम शर्मा से हर्षवर्धन राणे का ब्रेकअप, लिएंडर पेस के साथ फोटो देख बोला- हॅाट है

By Filmibeat Desk

गोवा में बॅालीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस की दुनिया के खिलाड़ी लिएंडर पेस की साथ में तस्वीर वायरल हुई। इसके साथ ही लोगों को ख्याल आने लगा हर्षवर्धन राणे का। जो कि कुछ समय पहले किम शर्मा को डेट कर चुके हैं। दोनों की कई रोमांटिक फोटोज वायरल हो चुकी हैं।

किम शर्मा और लिएंडर पेस की रोमांटिक फोटो पर पर किम के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे ने ऐसा रिएक्शन दिया है जो कि चर्चा में आ गया है। हालांकि अभी तक किम और लिएंडर पेस ने अपने रिश्ते पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन ये तस्वीरें साफ कहती हैं कि दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो चुकी है।

Kim sharma,leander paes,Harshvardhan rane,

दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार हर्षवर्धन राणे ने किम शर्मा और लिएंडर पेस के रिश्ते पर बोला है कि किम और लिएंडर पेस की डेटिंग को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। ये काफी रिस्पेकटफुल होगा जब दोनों खुद अपने रिश्ते पर पुष्टि करते है।

और यदि ये सच होता है तो यह शहर का सबसे हॅाट कपल है। आपको बता दें कि किम शर्मा ने मोहब्बतें से लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन कुछ फिल्मों के बाद वह बॅालीवुड में स्टारडम तक नहीं पहुंच पाई हैं। वो बीते कुछ समय से अपनी हॅाट तस्वीरों और निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट बटोरती रही हैं।

लिएंडर से पहले किम ने साल 2019 में हर्षवर्धन राणे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। हर्षवर्धन राणे और किम ने साथ में कई बार रोमांटिक तस्वीरों के साथ पोज भी दिया है। हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा ने कभी भी अपने रिश्ते के टूटने की वजह के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी। हर्षवर्धन राणे ने भी किम और लिएंडर की तस्वीरों पर अपनी सहज प्रतिक्रिया दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X