41 साल की उम्र में हुआ किम शर्मा को लिएंडर पेस से इश्क, रोमांटिक तस्वीर के साथ कबूलनामा

मोहब्बते फेम किम शर्मा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट कर दिया है। पिछले लंबे समय से रियूमर्स थे कि किम शर्मा टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। अब खुद किम शर्मा ने इस अफेयर पर मुहर लगा दी है। किम शर्मा ने रोमांटिक फोटो के साथ लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप की खबरों को सही ठहराया और प्यारा कैप्शन भी डाला।

लिएंडर पेस और किम शर्मा के अफेयर की खबरें तबसे आ रही है जब गोवा में दोनों वेकेशन मनाने पहुंचे थे। इसके बाद कई बार दोनों को अक्सर साथ में देखा गया। लेकिन दोनों ने इससे पहले कभी अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया।

Kim Sharma

अब किम शर्मा ने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए इस ओर इशारा किया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस फोटो पर नजरबट्टू वाला इमोजी भी कैप्शन में उन्होंने ऐड किया। किम के इस पोस्ट को लिएंडर ने भी शेयर किया।

लिएंडर पेस और किम शर्मा जिस होटल में ठहरने पहुंचे थे उस होटल ने दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी थी। इसके बाद दोनों की प्राइवेट वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और दोनों के अफेयर की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।

किम शर्मा की पहली शादी

किम शर्मा की पहली शादी

किम शर्मा को बॉलीवुड में फेम मोहब्बते फिल्म से मिला। किम ने साल 2010 में केन्या के एक बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ शादी की थी। दोनों की ये शादी कुछ साल बाद गई। किम ने अली पुंजानी से तलाक ले लिया और वापस भारत आ गई।

तलाक के बाद इस एक्टर को डेट करने लगी थीं किम शर्मा

तलाक के बाद इस एक्टर को डेट करने लगी थीं किम शर्मा

यंग स्टार हर्षवर्धन राणे को डेट करने को लेकर भी किम शर्मा ने खूब सुर्खियां बटौरी हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता तो कभी हाथों में हाथ डाले नजर आते। लेकिन 2020 में खबरें आईं कि हर्षवर्धन राणे और किम का ब्रेकअप हो गया।

लिएंडर पेस का कई एक्ट्रेस को कर चुके डेट

लिएंडर पेस का कई एक्ट्रेस को कर चुके डेट

टेनिस जगत में दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले लिएंडर पेस का सबसे पहले नाम जुड़ा था बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी से। लेकिन खबरें आईं थीं कि लिएंडर पेस ने महिमा चौधरी को धोखा दिया था और इसी वजह से दोनों अलग हो गए।

संजय दत्त की दूसरी पत्नी से भी रहा नाता

संजय दत्त की दूसरी पत्नी से भी रहा नाता

संजय दत्त की दूसरी पत्नी और पूर्व मॉडल रिया पिल्लई को भी लिएंडर पेस डेट कर चुके हैं। दोनों का इतना तगड़ा प्यार था कि दोनों लिवइन में रहा करते थे। दोनों की एक बेटी भी है।

लिएंडर पेस पर लगे थे घरेलू हिंसा के आरोप

लिएंडर पेस पर लगे थे घरेलू हिंसा के आरोप

रिया पिल्लई और लिएंडर पेस का अलगाव काफी विवादों से भरा था। रिया ने लिएंडर पेस पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों का ये केस कोर्ट में चला। दोनों के बीच बेटी की कस्टडी को लेकर भी कोर्ट में मामला चला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X