40 की उम्र में किम शर्मा इतनी बोल्ड, लिएंडर पेस का हाथ थाम सड़क पर आयीं नजर

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा फिल्मों से दूर हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। हर्षवर्धन राणे से अफेयर और ब्रेकअप के बाद किम शर्मा की जिंदगी में टेनिट स्टार लिएंडर पेस की एंट्री हो चुकी है। कुछ समय पहले दोनों की गोवा में रोमांटिक वेकेशन की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। जिससे दोनों के रिश्ते को तय माना जा रहा है। लेकिन अब दोनों गोवा से मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में घूमते हुए एक साथ देखा गया।

किम शर्मा और लिएंडर पेस को कैमरे में एक साथ कैद कर लिया गया। इन दोनों की लेटेस्ट तस्वीर को देख ये साफ हो जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। इस तस्वीर को देख लगता है कि किम शर्मा और लिएंडर पेस एक साथ रोमांटिक वॅाक पर पर अपने डॅाग को लेकर निकले थे।

Kim sharma, leander paes,

ऐसे में पैपराजी की नजर दोनों पर पड़ी। इस तस्वीर में लिएंडर पेस ने किम शर्मा का हाथ पकड़ा हुआ है। इसी से साफ होता है कि दोनों ने कुछ ना बोलते हुए भी अपने अफेयर की चर्चा को सही बता दिया है। लेकिन कहीं ना कहीं कोरोना होने के बाद भी मास्क नहीं पहनने के कारण लिएंडर पेश और किम शर्मा को ट्रोल भी होना पड़ा।

कई यूजर्स ने दोनों की तस्वीर और वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा है कि मास्क कहां पर है? फिलहाल आपको बता दें कि किम शर्मा हिंदी सिनेमा की हॅाट एक्ट्रेसेस में मानी जाती हैं। हालांकि लंबे समय से किम शर्मा फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी ये बोल्ड फोटो देख आप भी कहेंगे आखिर क्यों लिएंडर पेस किम शर्मा को अपना दिल दे बैठे हैं।

बॅालीवु़ड में किम शर्मा

बॅालीवु़ड में किम शर्मा

किम शर्मा की पहचान कायम करने में शाहरुख खान की मल्टीस्टारर फिल्म मोहब्बतें का बड़ा हाथ है। इसी से किम शर्मा की बॅालीवुड में अभी भी पहचान कायम है। इसके बाद किम शर्मा ने तुमसे अच्छा कौन है, नहले पे दहला जैसी कुछ फिल्में की। जिसके बाद किम शर्मा की चमक बॅालीवुड में खो गई।

किम शर्मा की 40 की उम्र इतनी खूबसूरत

किम शर्मा की 40 की उम्र इतनी खूबसूरत

करियर में भले ही किम शर्मा का लक उनके साथ नहीं रहा है। लेकिन निजी जिंदगी में किम शर्मा के रोमांस की कमी कभी नहीं रही है। पति अली पंजानी से तलाक लेने के बाद किम शर्मा के अफेयर की चर्चा क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी सुनाई दी। 40 की उम्र पार कर चुकीं किम शर्मा ने साल 2010 में केन्या के बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की। शादी के 6 साल बाद तलाक हो गया।

किम शर्मा की बोल्ड फोटो

किम शर्मा की बोल्ड फोटो

बताया जाता है कि पति अली पुंजानी की जिंदगी में कोई और लड़की आ गई थी, जिसके कारण किम और अली का रिश्ता खत्म हो गया। ये भी खबर आयी कि किम शर्मा कठिन आर्थिक हालत का भी सामना एक समय पर कर चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर कभी बात नहीं की।

किम शर्मा का हॅाट फोटोशूट

किम शर्मा का हॅाट फोटोशूट

किम शर्मा की जिंदगी में स्पेनिश ब्वॅायफ्रेंड कॅार्लोस मार्टिन भी आए थें। दोनों ने शादी की प्लानिंग भी की थी।लेकिन किसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। किम शर्मा की जिंदगी से एक नाम अमित साध का भी जुड़ा था। अमित साध के साथ भी किम शर्मा को देखा गया है। अमित साध ने इस पर कहा था कि ये केवल एक जगह पर हुई अचानक वाली मुलाकात थी।

किम शर्मा का बोल्ड स्टाइल

किम शर्मा का बोल्ड स्टाइल

इसके बाद हर्षवर्धन राणे के साथ किम शर्मा के डेटिंग की खबर सामने आयी। और दोनों की कई फोटोज इंटरनेट पर मौजूद हैं। जो कि काफी रोमांटिक हैं। हर्षवर्धन राण ने हाल ही में लिएंडर पेस और किम की गोवा में वायरल हुई फोटो पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि अगर ऐसा है तो दोनों की सबसे हॅाट जोड़ी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X