..................... Kim Kardashian के बेटे ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर Kim Kardashian's son shows middle finger to paparazzi, people are trolling him for his misbehavior - Hindi Filmibeat

Kim Kardashian के बेटे ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर, बदतमीजी पर लोग कर रहे हैं ट्रोल

kim Kardashian

कई बार स्टारकिड्स को कुछ ऐसा करते देख लिया जाता है जिसके बाद लोग उनकी परवरिश पर सवाल उठाना शुरु कर देते हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो किम कार्दशियन के बेटे का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किम के बेटे ने बदतमीजी की हद पार कर दी और पैपराजी के साथ असभ्य व्यवहार किया।

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किम कर्दशियन के बेटे ने मीडिया को देखते ही मिडिल फिंगर दिखाई और इसके बाद किम काफी तेजी भड़क गई। पेज सिक्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि,

जब लॉस एंजिल्स में अपना बास्केटबॉल खेल छोड़ने के बाद फोटोग्राफरों को किम के बेटे ने मिडिल फिंगर दिखाई तो एक्ट्रेस काफी नाराज हुई थीँ और तुरंत बाद बेटे को डांट लगाई थी। सोशल मीडिया पर लोग काफी खरी खोटी सुना रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''मैं इसे अपने मैक्सिकन माता-पिता को दिखाने जा रहा हूं और उन्हें दिखाऊंगा कि आप इस "डांट" पर क्या विचार करेंगे।'' एक ने लिखा, ''साला थप्पड़ खाता था... नई पीढ़ी में यही डांट है?'' एक ने लिखा, ''क्या परवरिश दी है।''

एक का कहना था, ''अगर वो डांट थी तो मेरे मुझे फिर गालियां पड़ी हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस दौरान किम का बेटा उनके साथ ही था और जैसे ही उसने ये हरकत की तो किम ने देख लिया था। वो इसी वक्त उसको रोकती और कुछ कहते हुए नजर आ रही है।

आराम से जा रहे किम को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा कुछ ऐसा करने वाला है जो को उनको शर्मिंदा करने के लिए काफी है। इस दौरान किम के लुक की बात करें तो उन्होने स्ट्रैपलेस टॉप पहना था और इसे हाई-वेस्ट जींस के साथ पेयर किया था। फिलहाल आप देखिए किम और उनके बेटे का वीडियो..

Read more about: kim kardashian
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X