Kim Kardashian का बदला रूप देख दंग रह गए लोग, गले में माला बालों में गजरा लगाए भंडारा खिलाती आईं नजर

Kim Kardashian Viral Photos: अनंत राधिका की शादी अटेंड करने आईं कार्दशियन सिस्टर्स इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि किम कार्दशियन जब से भारत आई हैं। उनके लुक्स के जमकर चर्चे हो रहे हैं। अपने बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली किम भारत आते ही भारत की संस्कृति में ढल गई हैं। कभी उन्हें लहंगा चोली पहने देखा जाता है तो कभी उन्हें खूबसूरत ड्रेस में देखा जाता है। भारतीय कपड़ों और गहनों में कार्दशियन सिस्टर्स ने जमकर तारीफें बटोरीं हैं। किम की बहन ने तो देसी लिबास की जमकर तारीफ भी की थी।
इस्कॉन टेंपल गईं किम
बता दें कि किम अभी भारत में ही हैं हाल ही में कार्दशियन सिस्टर्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किम कार्दशियन मुंबई केइस्कॉन टेंपल में गई हैं। यहां जाकर उन्होंने अपने शरीर को लाल चुनरी से ढका है। गले में माला डालकर वह काफी देर तक मंदिर में रुकीं और फिर बच्चों को अपने हाथ से खाना परोसा।
किम का बदल गया रंग रूप
किम कार्दशियन का ये अंदाज देख लोग तो हैरान ही रह गए। बता दें कि किम की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। जहां लोगों के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा क्या बात है भारत आकर सभी के रंग बदल जाते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा इन तस्वीरों में किम देसी किम लग रही है।
गणेश भगवान के साथ शेयर की गई तस्वीर पर हुईं ट्रोल
आपको बता दें कि किम अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चाओं में बनी हैं। बता दें कि किम कार्दशियन ने बीते दिन भगवान गणेश के साथ अजीब पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, लेकिन लोगों ने किम कार्दशियन को जमकर ट्रोल किया जिसकी वजह से किम कार्दशियन को यह तस्वीर डिलीट करनी पड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications













