kim kardashian ने खूबसूरत रेड ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फैन्स बोले- आप तो अलादीन की जैस्मिन लग रही हो...

Kim Kardashian Photos Viral: अनंत राधिका की शादी के लिए कई इंटरनेशनल स्टार्स भारत आए थे। जिसमें से किम कार्दशियन भी एक थीं। बता दें कि किम कार्दशियन मोस्ट पॉपुलर पर्सनालिटी की लिस्ट में आती हैं। सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग रखने वाली किम कार्दशियन इन दिनों मुंबई हैं। किम कार्दशियन जब से भारत आई हैं वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कभी वह माथे पर टीका लगाए नजर आती हैं तो कभी वह इंडियन ड्रेस पहन लोगों का दिल जीतती दिखती हैं।
सोशल मीडिया पर छा गईं तस्वीरें
बता दें कि किम कार्दशियन ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अनंत राधिका की शादी से कुछ झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किम कार्दशियन रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस और डिजाइनर माथा पट्टी लगाई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में किम कार्दशियन प्रिंसेस जैस्मीन से कम नहीं दिख रही हैं। कभी सोलो तस्वीर शेयर करती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी दोस्त और दूल्हे राजा की बहन ईशा अंबानी के साथ फोटो शेयर करती हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि किम कार्दशियन अनंत और राधिका से बात करती नजर आ रही हैं।
दुनिया भर में पॉपुलर हैं किम कार्दशियन
इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही किम कार्दशियन कैप्शन में लिखती हैं- मेरा दिल भारत में हैं। बता दें कि इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप तो अलादीन की जैस्मिन दिख रही हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आपने तो करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि किम कार्दशियन के इंस्टाग्राम पर 362 मिलियन फॉलोअर्स हैं इससे तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि किम दुनिया भर में कितनी पॉपुलर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











