नथनी-बिंदी, लहंगा.. परम सुंदरी बनकर निकली कार्दशियां सिस्टर्स, लोग बोले- नीता अंबानी चोली भी बदलवा देंगी

Kim Kardashian

Kim Kardashian Anant Radika Weedding Reception: मशहूर कर्दाशियन बहनें किम कार्दशियन और क्लो कार्दाशियन को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में इनवाइट किया गया था। दोनों ही शादी में जश्न मनाने के बाद अब रिसेप्शन में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। किम और क्लो कार्दशियां का लुक सामने आ चुका है जो कि सोशल मीडिया पर मिनटों में आग की तरह वायरल हो रहा है।

इस दौराम कार्दशियां सिस्टर्स ने जिस शानदार तरीके से भारतीय सभ्यता से सबसे पारंपारिक गहने यानि के नथनी और मांग टीका को कैरी किया है उससे देश का हर नागरिक इंप्रेस दिखाई दे रहा है। नीता अंबानी के हर इवेंट में भारतीय परंपरा और संस्कृति को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाती है। ऐसे में यहां शामिल हुआ हर इंसान भारतीयता में डूबा दिखाई देता है।

शादी नृमें सुर्ख लिबास के बाद अब किम ने जहां न्यूड शेड का हैवी लहंगा चोली कैरी किया तो वहीं क्लो पिंक आउटफिट्स में गजब दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही किम की नथ टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। बता दें कि नथ नीता अंबानी का सबसे फेवरेट गहना माना जाता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि नीता अंबानी ने कार्दशियां सिस्टर्स का फैशन बदल दिया है। इसके साथ ही एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया फंक्शन में घुसने से पहले नीता अंबानी इनकी चोली भी बदलवा देंगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्रैंड वेडिंग के बाद अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वेडिंग रिसेप्शन है। जिसमें एक बार फिर से देश-विदेश के मेहमान एक साथ मस्ती में डूबे जश्न मनाते दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आज पीएम मोदी भी न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X