किम कारदाशियां को है प्रेगनेंसी प्लान ना करने का अफसोस
किम कारदाशियां ऐसी इंटरनेशनल हस्ती हैं जिन्हें देखने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं। कारण भी सब ही जानते हैं। कुछ महीनों पहले रियलिटी टीवी स्टार किम कारदाशियां ने कहा कि वो और उनके रैपर मंगेतर कान्ये वेस्ट अपनी शादी के बाद दूसरा बच्चा चाहते हैं। किम का मानना था कि नॉर्थ और उसके भाई या बहन की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।
कुछ दिन पहले किम के गर्भवती होने की खबरें आने लगीं जिनका उन्होंने खंडन किया। लेकिन अब किम ने यह कहकर तहलका मचा दिया है कि वह चाहकर भी प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हैं। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके के अनुसार, 34 वर्षीया किम ने 'ई! इंटरनेशनल प्रेस जंकेट' को गर्भावस्था संबंधी दिक्कत के बारे में बताया।
PICS: हॉट गोल्डन गर्ल बनीं सनी लियोन
किम ने कहा, 'दूसरी बार गर्भवती होना ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो रहा है। आपने जब इसकी योजना न बनाई हो तो ऐसा ही होता है। जब आप इसे इतनी शिद्दत से चाह रहे हैं तो यह नहीं हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












