Anant Radhika की शादी अटेंड करने आईं Kim kardashian, भारत आते ही किया ये काम...

Anant Radhika Wedding: अनंत राधिका की शादी आज 12 जुलाई को होने जा रही है। बता दें कि दोनों की शादी के लिए कई मेहमान दस्तक दे चुके हैं। देश-विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो चुका है। बता दें कि हाल ही में किम कार्दशियन और उनकी बहनें भारत आ पहुंची हैं। किम को अपनी बहन के साथ कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
अनंत राधिका की शादी में आईं किम
बता दें कि किम कार्दशियन अपनी बहन के साथ नजर आईं। बताया जा रहा है कि वह खास अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने आई हैं। किम कार्दशियन के भारत आते ही कई लोग एक्साइटेड हो गए हैं। बॉलीवुड सितारे तो उनके आते ही खुशी से झूम उठे हैं। इस दौरान किम का लुक भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। किम बहुत ही खूबसूरत न्यूड कलर का जंपसूट पहने नजर आईं। आंखों पर काला चश्मा और सिंपल हेयर स्टाइल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
किम को देख फैन्स हुए एक्साइटेड
बता दें कि किम जैसे ही भारत आईं लोग किम और ख्लोए चिल्लाने लगे। किम कार्दशियन और उनकी बहन की कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं उनकी बहन ख्लोए भी अपने लुक्स की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं।
पैपराजी का बनाया वीडियो
किम कार्दशियन भारत में अपनी इतनी पॉपुलेरिटी देख खुश हो जाती हैं। वह अपना फोन निकालती हैं और वीडियो बनाने लगती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है किम ने आते ही चार चांद लगा दिए। तो वहीं दूसरे ने कहा अंबानी ने तो ग्लोबल आइकन्स को शादी में बुलाया है।


Click it and Unblock the Notifications