जब Kim Kardashian ने भारतीय खाने को कहा था घिनौना, वायरल हुआ पुराना वीडियो

इंटरनेशनल रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन गुरुवार देर रात बहन क्लो कार्दशियन के साथ साल की सबसे बड़ी शादी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं। शादी के लिए बहनों के भारत आने की खबर ने इंटरनेट को हिलाकर रख दिया और इसी बीच किम का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह भारतीय खाने को 'बुरा' कह रही हैं।
यह वीडियो 2012 का है जब किम अपनी बहनों केंडल जेनर और काइली जेनर के साथ उनके शो कीपिंग अप विद द कर्दाशियन के एक एपिसोड में भारतीय खाने पर चर्चा करती नजर आई थीं। इस वीडियो में कहा गया है- "क्या तुमने कभी इंडियन खाना खाया है?" किम ने अपनी बहनों से पूछा, जिस पर केंडल ने जवाब दिया, "बहुत बुरा है!" किम ने आगे कहा, "डिसगस्टिंग है, है ना?"
एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद, कर्दाशियन को अपने कमेंट्स के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, और नेटिज़ेंस ने परिवार को इस तरह की बात करता देख लोगों ने उन्हें खूब ताने सुनाए। हालांकि, बाद में किम ने माफी मांगी थी और साफ किया था कि उनका इरादा भारतीयों को अपमानित करने का नहीं था और भारतीय भोजन पसंद न करना उनका "पर्सनल टेस्ट" था।
किम ने अपने ब्लॉग में लिखा- "किसी भी तरह से मेरे कमेंट का मकसद भारतीय लोगों या उनकी संस्कृति का अपमान करना नहीं था। यह सिर्फ़ मेरी निजी पसंद है। ऐसे बहुत सी खाने की चीजें हैं जो मुझे पसंद नहीं हैं... मुझे धनिया और मिर्च से नफ़रत है और कुछ अर्मेनियाई कुजीन में कुछ खाने की चीजें हैं जो मुझे व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बुरे लगते हैं, लेकिन यह अर्मेनियाई लोगों या उनकी संस्कृति के बारे में मेरी राय को नहीं दर्शाता है। मेरे कमेंट का मकसद किसी को अपमानित करना नहीं था। हम सभी की अपनी राय पसंद होती है और मैं बस अपनी राय व्यक्त कर रही थी।"
रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि किम अपने रियलिटी शो द कार्दशियन के छठे सीजन के लिए अनंत और राधिका की शादी की शूटिंग करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications