ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देख दीवानी हुईं Kim Kardashian, सेल्फी शेयर कर बोलीं- Queen...

Kim Kardashian became crazy after seeing Aishwarya Rai's beauty: किम कार्दशियन अपने बोल्ड लुक्स और स्टाइल को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हाई पॉपुलेरिटी रखती हैं किम। बता दें कि किम कार्दशियन के इंस्टाग्राम पर 362 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिलहाल तो किम इन दिनों भारत में हैं। उनके भारत आते ही फैन्स ही क्या सितारे भी जमकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगे। लोग किम के दीवाने हो गए हैं, लेकिन बता दें कि किम कार्दशियन तो किसी और की ही दीवानी हो गई है।
किम कार्दशियन ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ
जी हां, बता दें कि हाल ही में किम कार्दशियन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर कुछ अंबानी फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं और कुछ अपने देसी लुक्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसी के साथ ही किम कार्दशियन ने ऐश्वर्या राय के साथ एक तस्वीर साझा की है। जहां किम कार्दशियन ऐश्वर्या राय के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही किम लिखती हैं- क्वीन, ऐश्वर्या राय। किम कार्दशियन ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं।
अपनी ज्वैलरी और कपड़ों की वजह से लाइमलाइट में आईं किम
बता दें कि अनंत राधिका की शादी में किम कार्दशियन के लुक्स के भी जमकर चर्चे हुए हैं। बता दें कि पहले दिन किम रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई थीं। वहीं उनकी बहन ख्लोए भी शादी में चार चांद लगा रही थीं, लेकिन बीते दिन आशीर्वाद सेरेमनी के मौके पर किम कार्दशियन ने बोल्ड ब्लाउज के साथ ही न्यूड कलर का लहंगा पहना था। इसी के साथ ही वह हैवी ज्वैलरी पहनी नजर आई थीं, लेकिन सबसे ज्यादा किम कार्दशियन अपने नथ की वजह से चर्चाओं में आईं। किम बहुत ही हैवी नथ पहने दिखीं। इस इंडियन ड्रेस ने तो किम का पूरा लुक ही बदल गया था।


Click it and Unblock the Notifications
