Grammy 2024: रैपर माइक के तीन अवॉर्ड जीतते ही मौके पर पहुंची पुलिस, स्टेज से उतरते ही किया गिरफ्तार.. VIDEO

Killer Mike Arrested From Grammy 2024: मशहूर रैपर किलर माइक की गिरफ्तार होने की खबर सबसे पहले द हॉलीवुड रिपोर्टर के क्रिस गार्डनर ने दी। उन्होंने ट्विटर पर रैपर को हथकड़ी लगाकर ले जाने के वीडियो शेयर किया। बड़ी बात ये हैं कि किलर माइक को ग्रैमी अवॉर्ड्स से गिरफ्तार किया गया है।
किलर माइक ने रविवार को म्यूजिक इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े पुरस्कारों पर कब्जा किया। उन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते, जिसमें बीस वर्षों में उनका पहला पुरस्कार भी शामिल था। अवॉर्ड्स जीतने के बाद रविवार रात को रैपर किलर माइक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार इस खबर की पुष्टि उनके प्रवक्ता ने की है।
48 साल के किलर माइक को बेस्ट रैप परफॉर्मेंस, रैप सॉन्ग और रैप एल्बम के लिए तीन ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया। उनका पहला अवॉर्ड 'साइंटिस्ट्स एंड इंजीनियर्स' के लिए बेस्ट रैप परफॉर्मेंस के लिए था, जिसे बेस्ट रैप सॉन्ग का भी अवॉर्ड मिला। उनका बेस्ट रैप एल्बम 'माइकल' था। किलर माइक को पिछली बार साल 2003 में 'द होल वर्ल्ड' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला था।
अवॉर्ड्स जीतने के मौके पर किलर माइक ने कहा, 'केवल एक चीज, जो आपकी उम्र को सीमित करती है, वह है आपकी उम्र या आप जो कर रहे हैं, उसके बारे में सच्चा न होना।' उन्होंने सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन, रैप गीत और रैप एल्बम के लिए पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा, '20 साल की उम्र में मैंने सोचा कि ड्रग डीलर बनना अच्छा है। 40 साल की उम्र में मैंने पछतावे और अपने द्वारा किए गए कामों के साथ जीना शुरू कर दिया। 45 साल की उम्र में मैंने इसके बारे में रैप करना शुरू कर दिया। 48 साल की उम्र में मैं यहां एक ऐसे व्यक्ति के रूप में खड़ा हूं, जो मेरे द्वारा किए गए कार्यों के प्रति सहानुभूति और संवेदना से भरा हुआ है।
म्यूजिक के अलावा किलर माइक को अश्वेत लोगों के लिए असमानता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने नेटफ्लिक्स की 'ट्रिगर वॉर्निंग विद किलर माइक' को होस्ट किया, जो अश्वेत कम्युनिटी को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में साल 2019 की डॉक्युमेंट्री सीरीज है।


Click it and Unblock the Notifications











