Box Office- किल दिल का पहला सप्ताह..निराशाजनक
रणवीर सिंह, अली जफर, परिणिती चोपड़ा, गोविंदा जैसे बड़े बडे़ नामों से सजी फिल्म किल दिल का पहला सप्ताह बेहद निराशाजनक रहा। फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली और उसके बाद तो धीरे धीरे फिल्म का कलेक्शन और भी कम होता गया। रिलीज के पहले ही वीकेंड में किल दिल ने सिर्फ 20 करोड़ा का आंकड़ा पार किया।
इस हिसाब से किल दिल को इस साल की फ्लॉप फिल्मों में गिना जाना लाजिमी है। हालांकि अभी फिल्म को रिलीज हुई कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन अगर पहले वीकेंड फिल्म नहीं कमा पाई तो आगे कलेक्शन के बढ़ने की गुंजाइश भी बेहद कम ही है। किल दिल से मिलती जुलती विषयवस्तु पर आधारित फिल्म गुंडे जो कि कुछ समय पहले रिलीज हुई थी उसे बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला था। फिल्म ने करीब 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
किल दिल में गोविंदा को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा थी लेकिन फिल्म में गोविंदा को ज्यादा स्क्रिन स्पेस ना मिलने के चलते दर्शक बेहद निराश हुए। हालांकि रणवीर सिंह और गोविंदा के अभिनय की तारीफ काफी हुई। लेकिन वहीं परिणिती चोपड़ा व अली जफर के अभिनय ने दर्शकों को कुछ खास एंटरटेन नहीं किया।
इस हफ्ते हैप्पी एंडिंग की रिलीज के बाद तो किल दिल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पूरी तरह से किल हो जाने के काफी चांसेस हैं। देखना ये है कि क्या अगले तीन दिनं में किल दिल कुछ खास कमाई कर पाती है अगर नहीं तो सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा समय तक किल दिल टिक नहीं सकेगी।


Click it and Unblock the Notifications












